Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जोहिला क्षेत्र में बंद खदानों से अवैध उत्खनन को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक लिए गए निर्णय

Author Picture
Editor
Jan 31, 2023 1:32 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कोयले की बन्द पड़ी खदानों में हो रहे अवैध उत्खनन के किए बुलाई आपातकालीन उच्चस्तरीय बैठक बाँधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह सहित जोहिला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित पुलिस अधिकार शामिल,प्रेजेंटेशन के माध्यम से बंद पड़ी खदानों में हो रहे अवैध उत्खनन की दी गई जानकारी

जोहिला क्षेत्र में बंद खदानों से अवैध उत्खनन को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक लिए गए निर्णय

अवैध उत्खनन को बंद करने उठाए जाएगे प्रभावी कदम : महाप्रबंधक

पी०के०जाना, मुख्य प्रबंधक (खनन) के द्वारा जोहिला क्षेत्र के उन स्थानों का पावर प्वाईन्ट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया जहाँ अवैध उत्खनन हो रहा हैं या फिर होने की सम्भावना हैं. महाप्रबंधक जोहिला क्षेत्र प्रदीप कुमार ने कहा की शहडोल जिले के धनपुरी में जो घटना हुई हैं वह हमारे माइनिंग कम्युनिटी के लिए और कोयला खदान के आसपास के क्षेत्रों के लिए काफी दुखद हैं.जितनी भी कोयला खदाने जिन्हें हम डीजीएमएस के मानक के अनुसार सील करते हैं. उसके सील की दीवार को तोड़कर हमारे जो अगल बगल के क्षेत्र के अशिक्षित कामगार है.जिन्हें उस जोखिम का आभास नही हैं.वो लोग अंदर जाकर असुरक्षित तरीके से खनन करते है.और उसमे बहुत तरह की दुर्घटनाएँ संभावित रहती है. कही छत का गिर जाना या फिर गैस से प्रभावित हो जानाआदि. गैस से प्रभावित होकर ही धनपुरी में 07 लोगो की दम घुटने से मौत हो गई है. शहडोल में हुई घटना के बाद हमारा प्रयास हैं की उमरिया जिले में एसी कोई अनहोनी न हो हमारा पूरा प्रयास हैं की नौरोजाबाद और पाली उपक्षेत्र में सील की गई जिन खदानों को पुनः तोड़कर अवैध खनन किया जा रहा हैं, वहा हम स्थानीय जनप्रतिनिधियों,पुलिस और जनसहयोग के माध्यम से अवैध उत्खनन को बंद करेगें. महाप्रबंधक जोहिला क्षेत्र प्रदीप कुमार ने आगे बताया की नौरोजाबाद क्षेत्र की दो बंद खदानों सहित वर्तमान में संचालित कंचन खुली खदान में हाई वाल से नीचे उतर कर आसपास के गाँव के निवासी कोयले की सीम की अन्दर कटिंग कर रहे है,जिससे उनके जान का जोखिम हो सकता है.

जोहिला क्षेत्र में बंद खदानों से अवैध उत्खनन को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक लिए गए निर्णय

 

अवैध उत्खनन में लगे लोगो को जोड़ेगें स्वरोजगार से : विधायक

वही बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा की एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा बंद पड़ी खदानों में अवैध उत्खनन को रोकने के लिए बैठक बुलाई गई है.बैठक में यह निर्णय हुआ हैं की पुलिस प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन के साथ साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इस अवैध उत्खनन में लगे लोगो को रोका जाएगा. साथ ही ऐसे तमाम लोगो को चिन्हित कर उन्हें शासन की विभिन्न हितग्राही योजना के माध्यमसे उसे स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

जोहिला क्षेत्र में बंद खदानों से अवैध उत्खनन को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक लिए गए निर्णय

वही नौरोजाबाद सोसाइटी अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा की आर्थिक रूप से कमजोर जन परिवार के भरण पोषण के लिए जान का जोखिम उठाकर यह काम करते हैं, हमारा यह प्रयास होगा की उन्हें स्थानीय नगरीय प्रशासन और मध्यप्रदेश शासन की तमाम जन हितैसी योजनाओ के माध्यम से जोड़कर उन्हें रोजगार प्रदान करें.

जोहिला क्षेत्र में बंद खदानों से अवैध उत्खनन को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक लिए गए निर्णय

 

आपसी तालमेल से करेगें समाधान :

उक्त परिचर्चा में उपस्थित तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा पूर्ण सहयोग की बात कही गई एवं किसी भी तरह के कार्य जिससे जानमाल की हानि होती है रोकने हेतु पूर्ण सहयोग देने का वचन दिया गया। इस अवसर नगरपालिका परिषद के समस्त वर्तमान पार्षदों के द्वारा भी अपने सुझाव अवैध उत्खनन की रोकथाम पर दिये गये जिस पर महाप्रबंधक जोहिला क्षेत्र के क्षेत्र के विधायक एवं प्रशासन से अवैध उत्खनन रोकने में सहयोग की अपील की कार्यक्रम का सफल संचालन अजीत सिंह सोढा, मुख्य प्रबंधक (भूराजस्व) के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुमन कुमार क्षेत्रीय खान सुरक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया ।

ये रहे उपस्थित :

इस चर्चा में क्षेत्र के विधायक शिवनरायण सिंह के साथ ही तहसीलदार पंकज नयन तिवारी थाना प्रभारी नौरोजाबाद डा० ज्ञानेंद्र सिंह, नौरोजाबाद नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर नगरपालिका परिषद के समस्त वर्तमान पार्षद जनप्रतिनिधि, अशोक तिवारी एवं मनीष सिंह नगरपालिका समस्त स्टाफ सीआईएसएफ, एसआईएसएफ के साथ जोहिला क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्षों ने भाग लिया

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज