Shorts Videos WebStories search

3 माह की मासूम को गर्म सलाखों से 51 बार दागने से हुई मौत

Sub Editor

whatsapp
आदिवासी बाहुल्य जिला शहडोल मे एक बार फिर एक 3 माह की दुधमुंही नन्हीं बच्ची क्षेत्र में व्याप्त कुप्रथा का शिकार हो गई है।जिसकी शहडोल मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक जिले के सिंगापुर के कठौतिया गांव में एक 3 माह की नन्हे बच्ची को अज्ञानता और अंधविश्वास के चलते दगना जैसी कुप्रथा आज भी ग्रामीण इलाकों में व्याप्त है। नन्ही बच्ची को ना सिर्फ एक बार बल्कि उसे बार-बार गर्म सलाखों से दाग आ गया है। अंधविश्वास के कारण ग्रामीणों को किसी बीमारी के इलाज के लिए गांव में आज भी बच्चों को दागने जैसा अंधविश्वास पनप रहा है।
तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक 3 माह की नन्ही बच्ची को किस कदर 51 बार गर्म सलाखों से दागा गया है। लेकिन अंधविश्वास तो सिर्फ अंधविश्वास ही  है। दागने के बाद बच्ची की बीमारी ठीक नहीं होने पर उसे जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां लगभग तीन-चार दिनों तक भर्ती कर उपचार किया गया। लेकिन उस नन्ही बच्ची को बचाया नहीं जा सका और उसकी अंततः मौत हो गई।
इसके पहले जिला प्रशासन के द्वारा पूरे जिले में दगना कुप्रथा के खिलाफ इसे रोकने और लोगों को जागृत करने के लिए अभियान चलाया गया था। इसके लिए प्रशासन ने दगना करते पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए भी निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन यह अभियान कुछ महीनों तक ही चलाया गया। हालांकि उस समय तक लोगों के अंदर डर और दगना नहीं कराने की बात सामने आई थी। लेकिन जैसे ही अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया वैसे ही अब लोग फिर उसी को कुप्रथा और अंधविश्वास की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

MP News शहडोल
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, स्टेट वॉइस, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।
error: RNVLive Content is protected !!