Shorts Videos WebStories search

तेंदुए ओर किसान के बीच 5 मिनिट तक चली जंग, किसान के साहस के आगे भगा तेंदुआ

Content Writer

whatsapp

खेत पर सिंचाई कर रहे किसान पर अचानक से एक तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान ने भी बहादुरी दिखाते हुए करीब 5 मिनट तक तेंदुए के साथ जंग लड़ता रहा। जिसके बाद किसान के साहस के आगे तेंदुए ने बिहार मानते वह भाग गया।

नीमच जिले के मनासा तहसील के सुंडी गांव में रविवार को अपने खेत पर काम कर रहे किसान रामदयाल पिता प्रभु लाल पटेल को अकेला देखकर एक तेंदुए ने किसान पर हमला बोल दिया। तेंदुए से जान बचाने के लिए किसान भी करीब 5 मिनट तक तेंदुए से लड़ता रहा। किसान के साहस के आगे तेंदुआ भी भाग गया। तेंदुए के हमले से किसान के हाथ मुंह पर चोट आई है।

घटना के बाद आस पास खेत पर काम कर रहे किसान दौड़ कर आए और घायल किसान मनासा सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद किसान को जिला अस्पताल रैफर किया गया। इस पूरी घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी अब वन विभाग के द्वारा इस तेंदुए को रेस्क्यू कर गांधी सागर अभ्यारण क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

MP News नीमच
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
error: RNVLive Content is protected !!