Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Crime MP : पेड़ में एकसाथ लटका मिला युवक युवती का शव,ऐसे हुईं पहचान

Author Picture
Editor
Feb 16, 2023 3:39 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Crime MP : युवक और युवती का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस मामले की जांच में जुटी,धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के गणेश मंदिर घाट क्षेत्र में,तकरीबन 1 किलोमीटर अंदर,एक युवक ओर युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वही घटना की जानकारी मिलते ही धामनोद थाना प्रभारी राजकुमार यादव, एसआई यदुवंशी एवं हेड कांस्टेबल मनीष चौधरी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे,ओर दोनों के शवो को धामनोद अस्पताल पहुंचाया।

युवक की जेब से आधार कार्ड भी मिला है जिसके आधार पर युवक का नाम अनिल सुनील जाधव उम्र 19 वर्ष निवासी कौडगाँव (महाराष्ट्र) बताया जा रहा है। वही घटनास्थल पर काली कलर की हीरो कंपनी की सीडी डीलक्स एक मोटरसाइकिल MH 02 FE 7242 भी वहां पर मौजूद थी। युवक व युवती की मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। धामनोद पुलिस ने मामले की जांच में जुटी।

थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि युवक व युवती का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है संभवत मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है युवक व युवती की गुमशुदगी औरंगाबाद जिले के थाना पर दर्ज है दोनों के आधार कार्ड व बाइक की आरसी में मिले फोन नंबर के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया है पोस्टमार्टम उपरांत घटना के असल कारणों का पता लग पाएगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज