Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

लाड़ली बहना योजना : 5 मार्च को लान्च होगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राजधानी के जम्बूरी मैदान में जुटेंगी लगभग एक लाख बहनें

Author Picture
Editor
Mar 3, 2023 10:35 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

लाड़ली बहना योजना : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना गरीब बहनों के जीवन में सकरात्मक बदलाव लाएगी। यह अति महत्वपूर्ण योजना है। इसे जमीन पर क्रियान्वित करने के लिए सभी को जुटना है। भोपाल में रविवार 5 मार्च को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना विधिवत लांच की जाएगी। कार्यक्रम में भोपाल के अलावा निकटवर्ती जिलों की बहनें भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम में स्वयं एक बहन का प्रपत्र भरवा कर उपस्थित बहनों को योजना की जानकारी प्रदान करेंगे।

Ladli Behna Yojana : स्व-घोषित प्रमाण पत्र होंगे मान्य आवेदन की प्रक्रिया भी होगी निःशुल्क रहेगी – कलेक्टर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिला-बाल विकास विभाग ने जिला स्तर पर योजना के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत निर्देश भेजे हैं। बहनों के प्रपत्र भरवाने के दौरान बैंक खाते को आधार से लिंक करवाने, आधार एनरोलमेंट और उसके अपडेशन के साथ अन्य तकनीकी आवश्यकताओं की पूर्ति के बारे में भी बताया गया है। प्रपत्र भरवाने वाले अमले को इस कार्य का पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे वे योजना के लिए पात्र बहनों की समुचित सहायता कर सकें। 

यह भी पढ़ें : लाड़ली बहना योजना : योजना का लाभ लेने आय और मूल निवास प्रमाण पत्र की नहीं पड़ेगी जरुरुत जाने योजना से जुड़ी जरुरी जानकारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास कार्यालय समत्व भवन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लांच की तैयारियों संबंधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से महिला-बाल विकास विभाग, समस्त कमिश्नर्स, कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर पालिका निगम एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रपत्र भरवाने के लिए अमले को प्रशिक्षित कर इस कार्य में दक्ष बनाया जाए।

यह भी पढ़ें : लाड़ली बहना योजना : ऑन लाईन के साथ साथ ऑफ लाइन भी भरे जायेंगे आवेदन फटाफट तैयार कर लें ये जरुरी कागजात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहुआयामी और एक मिशन है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की सामान्य वर्ग की गरीब बहनों के साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की बहनों को न्याय देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाएँ अब इस योजना से आर्थिक उन्नयन प्राप्त कर परिवार के स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रिया में प्रभावी होंगी।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : अपने 64वें जन्मदिन के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की बहनों को देंगे एक एक हजार रुपए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिलों में इस माह प्रत्येक वार्ड और ग्राम स्तर पर होने वाले शिविरों में बहनें एकत्र होंगी। योजना की तैयारियों में कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायतें न आएँ। प्रशासनिक अमला मिशन मोड में कार्य करें। कोई भी पात्र बहनें छूटे नहीं। फार्म भरने की प्रक्रिया सरल हो। जन-प्रतिनिधि भी सहभागी बनें। प्रपत्र भरवाने के कार्य में पूरी पारदर्शिता हो। उल्लेखनीय है कि योजना से गरीब वर्ग की महिलाएँ प्रतिमाह 1000 रूपए प्राप्त करेंगी। योजना के लिए पात्रता संबंधी जिला स्तर तक पूरा विवरण भेजा गया है। प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास दीपाली रस्तोगी ने प्रेजेंटेशन दिया। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना : शिवराज मामा भांजियों को फ्री में देंगे ई स्कूटी नही होगी पेट्रोल की झंझट

Artical by Aditya
follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज