Shorts Videos WebStories search

महिला को पुलिस ने जड़ा थप्पड़ वीडियो वायरल एसपी ने करा लाइन अटैच

Content Writer

whatsapp

देश भक्ति जन सेवा की दुहाई देने वाली मप्र पुलिस का रतलाम में जावरा के औधोगिक क्षेत्र थाना पुलिस का एक शर्मसार करने वाला चेहरा सामने आया है l जिसमें एक पुलिसकर्मी एक महिला को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा हैl

यह भी पढ़ें : एमपी के उमरिया में फूटा धर्मपरिवर्तन का भांडा, पीड़ितों की जुबानी सुन काप जाएगी आपकी रूह

वायरल वीडियो जावरा के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित सरसी चौकी का हैl जहां पर बैरिकेड लगाकर पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक बुजुर्ग वहां से बाइक निकालने की बात पर अड़ गया और उसके साथ की महिला की पुलिसकर्मी से बहस बाजी हो गई महिला अपने किसी परिचित का परिचय पुलिसकर्मी को देना चाह रही थीl इसी दौरान पुलिसकर्मी ने बिना सोचे समझे महिला पर हाथ उठा दिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा हैl इस संदर्भ में पुलिस कप्तान ने वीडियो देखने के पश्चात अमित भावसार नामक पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर दिया हैl

यह भी पढ़ें : एमपी के उमरिया में फूटा धर्मपरिवर्तन का भांडा, पीड़ितों की जुबानी सुन काप जाएगी आपकी रूह

इस संदर्भ में पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं प्रथम टेस्ट या वीडियो सामने के आने के पश्चात संबंधित पुलिसकर्मी अमित भावसार को लाइन अटैच कर दिया गया है जांच पूरी होने के पश्चात यदि और तथ्य सामने आते हैं तो यथोचित कार्रवाई की जाएगीl

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।