Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मंडी में लाखों का गेंहूँ बेचकर लौट रहे किसान का अपहरण

Author Picture
Content Writer
Apr 12, 2023 8:50 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

गेहूं बेचकर घर लौट रहे किसान का अपहरण करने का मामला सामने आया है। लुटेरे ने करीब तीन लाख रुपये लूटने के साथ किसान को भी कार में बैठाकर साथ ले गए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

खंडवा जिले के ग्राम भील खेड़ी सराय निवासी किसान अर्जुन नायक के साथ यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि गांव के ही युवक रविंद्र के साथ वह दो ट्रेक्टर ट्रालियों से मंडी में गेहूं बेचने आया था। यहां से गेहूं बेचकर करीब तीन लाख रुपये लेकर वह बाइक से घर आ रहा था। इस बीच अहमदपुर खैगांव के पास कुछ लोगों ने अर्जुन का अपहरण कर लिया और तीन लाख भी साथ लेकर गए। घटना की जानकारी लगने पर CSP पूनमचंद यादव मोघट थाना और कोतवाली थाना पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अपहरण कर लूट करने वालों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। वाहनों की तलाश करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्चिंग की जा रही है। मोघट पुलिस ने अर्जुन के भाई की शिकायत पर उसके भाई अर्जुन का अपहरण कर लूटने वाले बदमाशों पर केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें : शिवराज की भांजियों को अकेले ले जाकर सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य ने की आश्लील हरकत

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज