Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

एमपी के इस जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा

Author Picture
Content Writer
May 2, 2023 10:14 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

एक भीषण सड़क हादसे की खबर मध्यप्रदेश के सतना जिले से आ रही है जहा तेज और अनियंत्रित बस सड़क के बगल में खेत में जाकर पलट गई,बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई बताया जा रहा है की  सतना जिले के ताला में यात्री बस पलटने का हादसा हुआ है,जानकरी यह निकल कर सामने आ रही है कि बस  ताला से रीवा जा रही थी और ताला थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया. 32 सीटर बस में बैठे 10 यात्री घायल हो गए है और 3 की हालत अति गंभीर बताई जा रही है. घायलों को प्राथमिक ईलाज के लिए रीवा के संजय गाँधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बस की परिस्थियों में दुर्घटना का शिकार हो गई फिलहाल इसकी जानकरी अभी तक सामने नही आ पाई है.

Updated 1:09 pm
Tuesday, 2 May 2023 (IST)
Time in India

सतना के ताला से रीवा जा रही बस सड़क हादसे का सीकर हो गई। जिस यात्री बस पलट जाने से 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया है। बस सतना जिले के ताला सवारी ले कर रीवा के लिए जा रही थी। हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही से सड़क पर पड़ी मिट्टी की वजह से बस अनियंत्रित हो कर खेतो में जा पलटी।

सतना जिले की संगम ट्रेवल्स की बस नंबर MP19-P-1085 सुबह बेकाबू हो कर पलट गई। बस सड़क से नीचे उतरी और खेत में पलट गई। बस पलटते ही वहां फसे हुए यात्रियों को स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बस से बाहर निकालने का काम किया और पुलिस को सूचना दी। कुछ यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्होंने भी मदद कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका इलाज किया गया और अब सब सुरक्षित है और किसी की भी मृत्य नही हुई। बस हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है। घटना के समय ड्राइवर रवि सिंह बस चलाते वक्त किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। तभी सड़क किनारे पड़ी मिट्टी में बस अनियंत्रित हो गई और खेत में पलट गई।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज