उमरिया की बेटी का सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

   

उमरिया से कई हॉकी प्लेयर ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर जिले का नाम रोशन किया है लेकिन 4 मई से 14 मई तक उड़ीशा के राउरकेला में खेले जाने वाले सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश से जिन 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ है उसमे से एक नाम उमरिया की बेटी सोनम सोंधिया का नाम शुमार है। उमरिया की सोनम सोंधिया जिले की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी है जिसका नाम नेशनल चैम्पियन शिप के लिए चयनित हुआ है।

16 वर्षीय सोनम सोंधिया चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अपने कोच के साथ उड़ीसा रवाना हो चुकी है।

Exit mobile version