मध्य प्रदेशस्टेट न्यूज

महाकाल लोक में स्थापित मूर्तियों का गिरना आस्था पर कुठाराघात : अजय सिंह

खबरीलाल : आस्था का केंद्र महाकाल लोक उज्जैन में हाल में मध्यम गति के आंधी तूफान से भाजपा द्वारा ठेके में बनाई गई महाकाल मंदिर परिसर में स्थापित मूर्तियां गिर गई थी, जिससे हिंदुओं के आस्था पर गहरा आघात पहुंचा था।मुख्यालय स्थित रेस्ट हाउस में कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह ने इस पूरी घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के भ्र्ष्टाचार के रूप में बताया है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महाकाल की महिमा का भव्य निर्माण का संकल्प कांग्रेस का था,पर महाकाल लोक नाम देकर प्रचार आदि कर घोटाला करने का संकल्प कमीशनबाज शिवराज मामा का रहा है,जिस वजह से आस्था का केंद्र महाकाल लोक में स्थापित मूर्तिया गिरी।उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2022 में करींब 300 करोड़ से अधिक लागत से स्थपित महाकाल लोक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।इस दौरान प्रधानमंत्री ने महाकाल लोक में स्थापित मूर्तियों की गारंटी देते हुए कहा था कि न ये कभी मूर्तियां गिरेंगी और न कभी बदरंग होगी,पर ऐसा नही हुआ।उन्होंने बताया कि महाकाल लोक को पूर्व मुख्यमंत्री एवम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आध्यात्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाना चाहते थे,पर भाजपा ने आस्था के केंद्र को भ्रटाचार का केंद्र बनाकर सनातनी धर्म के आस्था पर कुठाराघात किया है।

हमारे प्रत्याशी बीस पड़ेंगे

प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया बंधुओं ने पूछा कि विधानसभा चुनाव में पिछले क़ई पंचवर्षीय निर्वाचन में कांग्रेस हार का मुंह देख रही है।चुनावी वर्ष में जीत के लिए आपकी क्या रणनीति है,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्र्ष्टाचार का पर्याय रही है,प्रदेश में व्याप्त भ्र्ष्टाचार और विकास के नाम पर कांग्रेस जनता के सामने जायेगी और जिले की दोनो विधानसभा में जीत दर्ज करेगी,उन्होंने यह भी कहा कि जिले की दोनो विधानसभा में भाजपा की अपेक्षा हमारे प्रत्याशी बीस पड़ेंगे,और जीत दर्ज करेंगे।पूर्व विधायक एवम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी कहा कि जिले में क़ई विभाग भ्रस्ट्राचार में संलिप्त है,कांग्रेस सरकार बनी तो भ्रस्ट्राचार के सभी मामलों पर विधिवत जांच कराई जायेगी।अंत मे उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे को अजय सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इस हादसे को रेल प्रबन्धन की बड़ी चूक बताया।प्रेस वार्ता के उपरांत हादसे में मृत तीन सैकड़े से अधिक रेल यात्रियों के प्रति 2 मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजली दी।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह के अलावा पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा,ठाकुर दास सचदेव,प्रवक्ता अशोक गौटिया,त्रिभुवन प्रताप सिंह,मो नईम खान,शकुन्तला सिंह धुर्वे,मिथिलेश राय,निवेदन सिंह,मो आजाद,राजीव सिंह मौजूद रहे।

Sanjay Vishwakarma

संजय विश्वकर्मा (Sanjay Vishwakarma) 41 वर्ष के हैं। वर्तमान में देश के जाने माने मीडिया संस्थान में सेवा दे रहे हैं। उनसे servicesinsight@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। वह वाइल्ड लाइफ,बिजनेस और पॉलिटिकल में लम्बे दशकों का अनुभव रखते हैं। वह उमरिया, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने Dr. C.V. Raman University जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में BJMC की डिग्री ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: NWSERVICES Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker