Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Breaking : भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत 26 घायल बढ़ सकता है मौत का आकड़ा

Author Picture
Editor
Jul 4, 2023 1:15 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले बड़वानी-धूलिया में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में करीब 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा एमपी महाराष्ट्र के धुलिया जिले के पलासनेर में नेशनल हाईवे नंबर 3 पर हुआ. बताया जा रहा है कि हादसा बिजासन घाट पर उतरते समय ट्रक के अनियंत्रित होने से हुआ। बेकाबू ट्रक ने एक साथ कई गाड़ियों को टक्कर मारी और सड़क किनारे एक होटल में जा घुसा. इस दौरान ट्रक ने यात्री वाहनों को भी टक्कर मार दी, जिससे 30 से 40 लोग घायल हो गये. 9 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है.

घटना महाराष्ट्र के धुलिया जिले के सांगली थाना क्षेत्र के पलासनेर गांव की है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को धुलिया जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सांगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। सड़क पर लाशें बिखर गईं. जिस ट्रक से हादसा हुआ उस पर गिट्टी लदी थी। हादसे के बाद कई लोग गिट्टी में दब गए थे, जिन्हें फावड़े की मदद से खोदकर निकाला गया। जिसने भी ये नजारा देखा उसका दिल दहल गया.

घटना सीसीटीवी में कैद

हेमंत नागझिरिया 

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज