Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बाबा महाकाल के दर्शन करने आए संत मुरारी बापू

Author Picture
Editor
Aug 5, 2023 1:51 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उज्जैन। श्रावण व अधिकमास के पुण्य मास में श्री राम कथा मर्मज्ञ संत मुरारी बापू द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंगो पर श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संत मुरारी बापू द्वारा भगवान शिव को श्री राम की कथा सुनाई जा रही है। इसी कथा को बाबा महाकाल को सुनाने आज मुरारी बापू उज्जैन आए जहां उन्होने सबसे पहले गर्भग्रह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन हुआ अभिषेक किया।

यह भी पढ़ें : बैंक आफ इंडिया में चली गोली

मानस मर्मज्ञ संत मुरारी बापू आज सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां गर्भग्रह मे पुजारी आशीष शर्मा और पुजारी संजय शर्मा के द्वारा बाबा महाकाल का पूजन अर्चन संत मुरारी बापू के माध्यम से करवाया गया। बापू ने महामृत्युंजय के मंत्रों पर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उन्हें एक लोटा जल अर्पित किया जिसके बाद पूजन अभिषेक भी किया गया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा बापू का श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत सम्मान भी किया गया। बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद बापू ने ई कार्ट में बैठकर भ्रमण भी किया।

यह भी पढ़ें : धीरेंद्र शास्त्री का छिंदवाड़ा दौरा

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज