Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News :मधुमक्खियों के हमले से बचने चरवाहा कूदा पानी में,डूबने से हुई मौत | सड़क दुर्घटना में दूधवाला हुआ घायल

Author Picture
Editor
Dec 5, 2022 4:11 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम घुनघुटी से सटे पतनार खुर्द में पानी मे डूबने से माधव यादव की मृत्यु हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार मृत चरवाहा माधव यादव अपने दो साथियों के साथ गांव से सटे जंगल मे मवेशी चरा रहा था,तभी उड़ते हुए अचानक मधुमखियों का झुंड आ गया और माधव यादव के शरीर मे बैठ कर काटने लगे, माधव यादव दर्द से कराहता हुआ नज़दीकी तलैया में कूद गया,जिसके बाद कुछ देर में उसकी मृत्यु हो गई।इस मामले में यह भी बताया जाता है कि मृतक वृद्ध माधव यादव के साथ दो अन्य साथी भी थे,परन्तु उन्हें मधुमक्खी ज्यादा परेशान नही की, जिससे वे दोनो इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

 

सड़क हादसे में जख्मी हुआ दूधवाला :

वही शहडोल से दूध बेचकर वापस आ रहे अशोक पिता शिवप्रसाद यादव उम्र 45 वर्ष निवासी पतनार खुर्द हादसे में गम्भीर है,बताया जाता है कि रविवार की शाम हुए इस सड़क हादसे में सीने की क़ई पसलियां चोटिल हुई है,वही शरीर का क़ई हिस्सा जख्मी बताया जा रहा है।हादसे के बाद परिजनों की मदद से घायल अशोक यादव को शहडोल स्थित आदित्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है,जहां फिलहाल इलाजरत है।हादसे को लेकर बताया जाता है कि ट्रक को दूसरे ट्रक ने ओवरटेक किया ईसी बीच  ओवरटेक कर रहे ट्रक से पीड़ित को ठोकर लग गई,जिससे गाड़ी समेत अशोक यादव क़ई फिट नीचे जा गिरा,जिसके बाद वही गम्भीर रुप से घायल हो गया बताया जाता है कि घटना के बाद स्थानीय जनों ने मदद की और शहडोल स्थित आदित्य अस्पताल पहुंचाया,जहाँ फिलहाल उपचारार्थ है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज