Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पन्ना में जहरीले साँप के डसने के बाद परिजनों ने ब्लेड से लगा दिए कई कट हालात गंभीर 

Author Picture
Sub Editor
Jul 19, 2024 8:51 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

  • बकरी चराने गये 15 वर्षीय नाबालिक को ज़हरीले सांप ने डसा।
  • फिल्मी स्टाइल में परिजनों ने जहर निकालने हांथ में ब्लेड से किये कई कट

पन्ना जिले के गुन्नौर थाना अंतर्गत ग्राम सुंगरहा में एक अनोखा मामला देखने को मिला। बतादें कि जंगल बकरी चराने गए 15 वर्षीय नाबालिक सुखेंद्र नाथ सपेरा को जहरीले सांप ने डस लिया जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो जहर निकालने के चक्कर में परिजनों ने नाबालिक के हाथ में धारदार ब्लेड से कई कट लगा दिए जिससे उसका अत्यधिक खून भी बह गया जब नाबालिक की हालत बिगड़ने लगी तो उसे आनन-फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है।

नाबालिक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पुत्र जंगल में बकरी चराने के लिए गया हुआ था इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे हाथ में काट लिया जब नाबालिक ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने जहर को निकालने के लिए ब्लेड से उसके हाथ में कट लगा दिए। फिलहाल नाबालिक का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज