Shorts Videos WebStories search

OPM अमलाई की सोडा फैक्ट्री में हुआ क्लोरीन गैस का रिसाव मचा हड़कंप

Sub Editor

OPM अमलाई की सोडा फैक्ट्री में हुआ क्लोरीन गैस का रिसाव मचा हड़कंप
whatsapp

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमलाई में स्थित ओरिएंट पेपर मिल (OPM) में आज 21 सितंबर की रात 8:00 सोडा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। क्लोरीन गैस का रिसाव होते ही हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। क्लोरीन गैस का रिसाव होने से 20 से अधिक लोगों की आंखों में जलन की शिकायत होने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन अलर्ट मॉड में आ गया। बताया जा रहा है कि कुछ समय के बाद ही क्लोरीन गैस के रिसाव को रोक दिया गया है। जिन लोगों की आंखों में जलन की शिकायत हो रही थी उनमें 12 लोगों को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोगों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। प्रशासन और प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है। घटनास्थल पर एंबुलेंस को भी खड़ा किया गया है। प्लांट में निगरानी रखी जा रही है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

OPM अनूपपुर
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, स्टेट वॉइस, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।