Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

TI राजेशचन्द्र मिश्रा बने एक दिन के शिक्षक छात्राओं का पढाया जागरूकता का पाठ

Author Picture
Sub Editor
Sep 30, 2024 3:43 PM IST

[inb_subtitle]

TI राजेशचन्द्र मिश्रा बने एक दिन के शिक्षक छात्रों का पढाया जागरूकता का पाठ

—Advertisement—

उमरिया जिले की पुलिस कप्तान निवेदिता नायडू के निर्देशन मे नौरोजाबाद नगर निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा के द्वारा स्थानीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय में गुड टच बैड टच, साइबर अपराध, महिला अपराध एवं यतायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया.

छात्राओं को गुड टच और बैड टच की दी गई जानकारी 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को  संबोधित करते हुए नगर निरीक्षक नौरोजाबाद ने कहा की हमारा समाज विकसित हो रहा है इसके साथ ही मनुष्य की अपराधिक भावना भी बढ़ रही है मानव को पिछले युग मे कई बदलाव देखने को मिले है कुछ समय पहले अपराधिक दिमाग रखने वाले लोग वस्तुओं को अपना निशाना बनाते थे लेकिन वर्तमान परिवेश मे छोटे बच्चो और शिशुओ को अपना निशाना बना रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध है  इस लिए आप सभी को गुड टच और बैड टच के बारे मे बारीकी से समझने की जरूरत है गुड टच वह होता है जिसमे आपके माता पिता, चाचा चाची या परिवार के अन्य सदस्य आपको स्पर्श करते है. तो उनसे आपको अपने पन की अनुभूति होती है लेकिन जो लोग आपको बदनियत से  स्पर्श करते है जिस कारण आपको असहजता महसूस होती है और आपको बुरा लगता है वह बैड टच कहलाता है अगर कोई भी आपको बदनियत से टच करता है तो आप सभी को इसकी जानकारी अपने परिजनों को देना चाहिए और पुलिस को भी देना चाहिए, इतना ही नहीं जो भी व्यक्ति आपके साथ गलत भावना से स्पर्श करता है तो इसका पुरजोर विरोध आपको करना चाहिए.

यातायात नियमों की भी हुई चर्चा 

इसके अलावा नौरोजाबाद नगर निरीक्षक  के द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित छात्राओ को वर्तमान समय मे बढ़ रहे साइबर अपराध और यातायात नियमों के बारे मे भी विस्तृत रूप से बताया गया, गौरतलब है की नौरोजाबाद नगर निरीक्षक के द्वारा महिला अपराधों के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो में  महिला अपराध संबंधित   बैनर लगाकर जागरूक किया जा रहा है   उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नौरोजाबाद नगर निरीक्षक  राजेश चंद्र मिश्रा विद्यालय के प्राचार्य बी पी लहरे पत्रकार वरिष्ठ अनिल मिश्रा आरक्षक  देवेंद्र ठाकुर, महिला आरक्षक प्रीति एलोरे, साहिन बी सहित विद्यालय में अध्यनरत सभी सभी छात्राएं  एवं शिक्षक मौजूद रहे.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज