Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

युवक ने काटी गर्दन मन्दिर में चढ़ाने का किया प्रयास मचा हड़कंप

Author Picture
Sub Editor
Oct 11, 2024 2:49 PM IST

[inb_subtitle]

युवक ने काटी गर्दन मन्दिर में चढ़ाने का किया प्रयास मचा हड़कंप

—Advertisement—

आज शारदे नवरात्र का अंतिम दिन यानी नवमी तिथि के कारण देशभर में मां दुर्गा की आराधना में भक्त लीन हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है।दरअसल पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के केवटपुर गांव में देवी मंदिर के स्थान पर एक युवक ने अपनी गर्दन काटकर देवी मंदिर में चढ़ाने की कोशिश की है। युवक का नाम राजकुमार यादव बताया जा रहा है, युवक देवी मां के प्रति अटूट आस्था रखता था। इसलिए युवक ने हंसिये से अपना शीश काटकर देवी को अर्पित करने की कोशिश की वही घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।

बतादें कि आज नवरात्रि के नवमें दिन युवक ने गांव के विजयासी देवी मंदिर में अपना गला काट लिया, घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। धरमपुर थाना पुलिस ने तत्काल मौक़े पर पहुंचकर सूझबूझ का परिचय देते हुए खून से लतपथ घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ पहुँचाया जहाँ घायल युवक का उपचार जारी है, और युवक की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज