Ujjain News : ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत का मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले का है जहां अचानक तबियत बिगड़ने से कुछ ही पलों में होमगार्ड की मौत हो गई है।
मृत होमगार्ड की पहचान उज्जैन जिले के चिमनगंज मंडी थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक हरीलाल मालवीय उम्र 56 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक हरी लाल की तबीयत बिगड़ी और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई।
साथियों ने दिया CPR
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हरिलाल को सीपीआर भी दिया और पूरी कोशिश की कि उनकी सांस पुनः वापस लौट आए। लेकिन जब हरिलाल अचेत अवस्था में ही रह गए उन्हें तत्काल जैसे चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया है।
हरिलाल मालवीय एक निष्ठावान पुलिसकर्मी थे और उन्होंने जीवन पर्यंत बड़ी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया है। मालवीय की मौत की खबर जहां तक पहुंची लोगों के बीच में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है।

