Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

 घघराड़ में फुटहा नाला मुड़गुड़ी पिपराटोला में बन रहे अमृत सरोवर रह गया अधूरा कलेक्टर ने जल्द से जल्द पूरा करने दिए निर्देश 

Author Picture
Sub Editor
Jun 28, 2025 4:50 PM IST

[inb_subtitle]

 घघराड़ में फुटहा नाला मुड़गुड़ी पिपराटोला में बन रहे अमृत सरोवर रह गया अधूरा कलेक्टर ने जल्द से जल्द पूरा करने दिए निर्देश 
—  घघराड़ में फुटहा नाला मुड़गुड़ी पिपराटोला में बन रहे अमृत सरोवर रह गया अधूरा कलेक्टर ने जल्द से जल्द पूरा करने दिए निर्देश 

—Advertisement—

Umaria News : मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत घघराड़ मे फुटहा नाला मुड़गुड़ी पिपराटोला में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन सप्‍ताह अंतर्गत अमृत सरोवर का कलेक्‍टर धरणेन्‍द्र कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि अमृत सरोवर का निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि इस पानी का उपयोग ग्रामीण जन सहित पशु पक्षी कर सके ।

कलेक्‍टर ने अमृत सरोवर के संबंध में सरपंच से पूछताछ की । सरपंच मनोज रैदास ने बताया कि फुटहा नाला मुड़गुड़ी पिपराटोला में निर्मित अमृत सरोवर की लागत 24.84 लाख रूपये है , जिसका निर्माण कार्य जून के प्रथम सप्‍ताह से प्रारंभ हो गया है ।  स्‍वीकृत मद मनरेगा एवं 15वां वित्‍त है । स्‍वीकृत वर्ष 2025-26 है । इसके साथ ही ग्राम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 5 खेत तालाब के कार्यो में दो खेत तालाब का कार्य पूरा कर लिया गया है , वही तीन कार्य प्रगति पर है । इसी तरह 11 डगवेल के कार्यो में 7 पूरे कर लिए गए है 4 प्रगति पर है । एक अमृत सरोवर का कार्य प्रगतिरत है , जिसे भी समय सीमा में पूरा किया जाएगा ।

निरीक्षण के दौरान सरपंच मनोज रैदास, सचिव लक्ष्‍मीकांत तिवारी पत्रकार अरूण त्रिपाठी, पैगाम फाउंडेशन से योगेश खंडेलवाल उपस्थित रहे ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज