Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

गांधी चौराहे पर महिला ने पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 1, 2025 10:36 AM IST

[inb_subtitle]

बीना

—Advertisement—

  • महिला ने पुलिस पर नकली जेवर देने के लगाए आरोप, थाना प्रभारी ने महिला को दी समझाइश

बीना थाना क्षेत्रअंतर्गत फरियादी महिला के चोरी हुए जेवर को पुलिस ने जप्त किया था। महिला ने पुलिस पर असली की वजह नकली जेवर देने के आरोप लगाते हुए गांधी चौराहे पर आत्मदाह की कोशिश की।जानकारी अनुसार करीब दो माह पहले महिला दीपा अहिरवार निवासी नई बस्ती के घर चोरी की घटना में सोने व चांदी के जेवर चोरी हो गए थे।

मामले में पुलिस ने चोरों को पकड़ा और जेल भी भेजा। वही महिला के जेबरात बीना थाने में दिखाए गए। महिला का आरोप है वह जब वह नई बस्ती पुलिस चोकी जेबरात लेने पुहंची तो नकली जेबर पुलिस देने लगी जिससे नाराज महिला अपने परिजनों के साथ गांधी तिराहे पुहंची ओर आत्महत्या की कोशिश वही महिला पुलिस ने 112 की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया।

जिसके बाद पुलिस महिला को थाने लेकर पहुंची जहां पर थाना प्रभारी ने महिला को समझाइए दी है। थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव ने मंगलवार का कहना है कि महिला ने स्वीकार किया है की चोरी घटना के बाद उन्होंने सोने का समान एवं अन्य सामान लिखवा दिया था। जो सोने के नहीं थे जिन पर सोने का पानी चढ़ा हुआ था।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज