Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बोलेरो और पिकअप कि भिंडत आधा दर्जन हुए घायल 

Author Picture
Correspondent
Dec 26, 2025 1:03 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Accident News : पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरवाह के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार बुलेरो कार और पिकअप वाहन की आमने–सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटे आई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

बताया जा रहा है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार लोग मड़वा बम्होरी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिपरवाह गांव के पास सामने से आ रही बुलेरो कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

 वहीं ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

रिक्की छतरपुर के रहने वाले हैं।वें दैनिक भास्कर में वर्ष 2014 से 2016 तक सर्कुलेशन हेड के पद पर सेवाएँ दे चुके हैं। दैनिक दबंग मीडिया ग्रुप के साथ 2017 तक काम किया है।वर्तमान में एमपी न्यूज़ टीवी में कार्यरत हैं।डिजिटल मीडिया में रुचि होने के कारण रिक्की के Khabarilal.net में बतौर डिजिटल कन्टेन्ट राईटर के रूप में कॉरेस्पोंटेन्ट है।राजनीति, क्राइम,आध्यात्म से जुड़ी खबरों में रिक्की की रुचि है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज