Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अधिवक्ता संजय सक्सेना की हत्या के मामले मे उमरिया अधिवक्ता संघ लामबंद सौंपा ज्ञापन

Author Picture
Editor
Feb 16, 2026 2:47 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिला मुख्यालय उमरिया में आज जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अगुवाई में जिले भर के अधिवक्ताओं ने आज न्यायालयीन कार्य से पृथक रहकर शिवपुरी में बीते दिनों हुई अधिवक्ता संजय सक्सेना की हत्या का विरोध विरोध करते हुए आज कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर सीएम डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग पुरजोर तरिके से रखी है।

गौरतलब है कि बीते 2 दिनों पूर्व शिवपुरी में 3 सुपारी किलर्स ने अधिवक्ता संजय सक्सेना की कोर्ट जाने के दौरान बीच सडक़ं पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।जिसमे शिवपुरी पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर कर तीनो आरोपियों को पकड़ लिया है।

अधिवक्ता संघ ने क्या लिखा है ज्ञापन में

सम्मानीय श्री मोहन यादव जी मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वाराः श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला उमरिया म०प्र० विषयः एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने बाबत्।

सादर ! हम समस्त अधिवक्ता, जिला अधिवक्ता संघ उमरिया म०प्र० आज प्रतिवाद दिवस मनाकर न्यायालयीन कार्यों से पृथक रहकर अधिवक्ता संघ करेरा जिला शिवपुरी के अधिवक्ता श्री संजय कुमार सक्सेना की दिनांक 14/02/2026 को अपराधियों द्वारा गोली मारकर निशृंस हत्या की घटना का विरोध कर रहे हैं उक्त घटना से पूरे प्रदेश के अधिवक्ता दुःखी है तथा उक्त कृत्य की भरसक निंदा करते है।

मध्यप्रदेश का अधिवक्ता समुदाय अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है जो कि अत्यंत चिंता का विषय है। जिसके कारण अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। विगत कई अवसरों पर मध्यप्रदेश शासन से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन, धरना प्रदर्शन भी किया गया है पंरतु आज दिनांक तक एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं हुआ है वहीं दूसरी तरफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जो कि अधिवक्ताओं के साथ मारपीट, उनकी संपत्ति हडपना एवं खुलेआम हत्या आदि कर रहे हैं जिससे कि मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद सहित पूरे प्रदेश के अधिवक्ता एक राय होकर आज न्यायालयीन कार्य से पृथक रहकर उक्त घटना का विरोध करते हैं, एवं दोषियों पर तत्काल ठोस कार्यवाही की जावे।

अतः आपसे सादर आग्रह है कि अधिवक्ताओं के ऊपर हो रहे निरंतर हमलों को गंभीरता से लिया जाकर अधिवक्ताओं के हितार्थ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू किया जाये जिससे कि प्रदेश का अधिवक्ता अपने आप को सुरक्षित महसूर कर सके।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज