Umaria Crime : उमरिया जिले के चंदिया थानान्तर्गत बिलासपुर चौकी क्षेत्र से 2 मार्च की शाम से लापता ग्राम झांपी निवासी एक 19 वर्षीय युवक का शव गाँव से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अखडार के हनुमान तालाब में आज 5 मार्च की शाम 4 से 5 बजे के आसपास मिला है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल ग्राम झांपी निवासी 19 वर्षीय युवक के परिजनों ने बताया कि 2 मार्च की शाम 7 बजे के आसपास जमुना कोल पिता पंजू कोल को 2 लड़के ग्राम बड़खेरा से लेने आए थे।बाद में पता चला कि जमुना कोल को लेकर वो ग्राम अखडार के तालाब के पास गए है।जहाँ जमुना के साथ मारपीट भी हुई है।उसके बाद जमुना का कोई पता नही चला।
उक्त मामले में एसडीओपी उमरिया ने बताया कि परिजनों की सूचना पर चंदिया पुलिस ने 2 मार्च को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस युवक की तलाश कर रही थी और आज युवक का सब ग्राम अखडार के हनुमान तालाब में मिला है। परिस्थिति जन्य साक्ष्यों को देखते हुए प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया है। मर्ग कायमी कर मामले की जांच की जा रही है।
असल मे क्या है पूरी कहानी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला तीन लोगों के बीच रिश्तों के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।जानकारी यह भी मिल रही है कि मामले से जुड़े एक आरोपी तक पुलिस पहुँच चुकी है।खबर में बड़ी अपडेट यह है कि उमरिया पुलिस इस मामले का खुलासा करने की तैयारी में है।









