Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

इकबाल अली उर्फ झम्मू की मौत का हुआ खुलासा आया सीसीटीवी फुटेज सामने

Author Picture
Editor
Mar 15, 2023 7:53 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मंसूरी पेट्रोल पंप के सामने हाइवे पर 22 फरवरी को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 121/23 धारा 279,304 ए के तहत प्रकरण कायम किया है।इस मामले में पुलिस उस चार पहिया वाहन की तलाश में जुट गई है जिस की ठोकर से इकबाल अली की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें : Crime News: सड़क पर संदिग्ध अवस्था में मिली इकबाल अली की लाश परिजन जता रहे साजिश की आशंका

देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें : मात्र 2 घण्टे में सोमिल को कोतवाली पुलिस ने कटनी जिले से किया दस्तयाब

दरअसल मंसूरी पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज से ये तो साफ हो गया कि किसी छोटे चार पहिया वाहन से हादसा कारित हुआ है,परन्तु देर रात दुर्घटना होने की वजह से फुटेज में वाहन साफ नही दिख रहा है।जिस वजह से पुलिस असमंजस की स्थिति में है।विदित हो कि 22 फरवरी की देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे में मुख्यालय स्थित रमपुरी निवासी इकबाल अली उर्फ झम्मू पिता इम्तियाज़ अली उम्र 60 वर्ष का खून से लथपथ शव मंसूरी पेट्रोल पंप के सर्विस मार्ग पर मृत अवस्था मे मिला था।

यह भी पढ़े  : पैसे गिनने के नाम पर आरोपी ले उड़ा लोन के 80 हजार रुपए

जिसके बाद साज़िश के तहत हत्या करने की बात भी सामने आई थी,परन्तु पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से तफ्तीश के दौरान ये साफ कर दिया कि ये महज सड़क हादसा था।सीसीटीवी फुटेज में जो दिख रहा है,उसके मुताबिक तेज़ रफ़्तार से चंदिया से उमरिया की ओर आ रही छोटी चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मारी है,जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है।

यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में माँ बेटे की मौत।

दुखद पहलू यह है कि हादसा कारित करने के बाद वाहन चालक ने तनिक भी गाड़ी को धीरे नही किया,बल्कि और तेज़ रफ़्तार से अंतर्ध्यान हो गया।पुलिस इस मामले में उक्त वाहन को पकड़ने प्रयास कर रही है,उम्मीद है जल्द उक्त वाहन पुलिस के कब्जे में होगा।

यह भी पढ़ें 

Artical by Aditya
follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज