Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शिवराज के बोल छिंदवाड़ा में गड्ढा खोदकर गाड़ देंगे कमलनाथ का पलटवार कहा विनाश काले, विपरीत बुद्धि

Author Picture
Editor
Mar 18, 2023 11:45 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अपने संक्षिप्त दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने आज भाजपा संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऐसा शंख फूंके  की उसके बाद कांग्रेस कमलनाथ सब हिल के रह जाएं। इस बार महा विजय का अभियान छिंदवाड़ा की पवित्र धरती से शुरू होगा और छिंदवाड़ा का उद्घोष सभी जगह जाएगा और कमलनाथ का राजनीतिक अस्तित्व समाप्त कर देगा। हर कार्यकर्ता अपने मन से यह भ्रम निकाल दे की वह कोई बहुत बड़ी तोप है, हम ठान लेंगे तो धूल में मिला देंगे और कांग्रेस का राजनीतिक अंत भी छिंदवाड़ा में गड्ढा खोदकर गाड़ कर पूरा करेंगे।

वही देर शाम पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीटर वॉर छेड़ दिया और एक के बाद एक कई ट्वीट कर लिखा हैं की शिवराज जी,सुना है आपने छिंदवाड़ा में कहा कि आप मेरा अंत करना चाहते हैं। अंत तो एक दिन सबका होना है, कोई अमर होकर नहीं आया है। लेकिन मेरी तो एक ही इच्छा है कि जिस छिंदवाड़ा की पवित्र भूमि की मैं पिछले 44 साल से सेवा कर रहा हूं और जिस मध्यप्रदेश की माटी ने मुझे सेवा करने का मौका दिया है, उसी की सेवा में अपना जीवन अर्पित कर दूं।

मैं आपकी इस दुर्भावना का बुरा नहीं मानता। महात्मा गांधी की कांग्रेस पार्टी ने मुझे यही संस्कार दिए हैं। लेकिन छिंदवाड़ा और मध्य प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि खरीद-फरोख्त की सत्ता ने आपको मदांध कर दिया है। विनाश काले, विपरीत बुद्धि। ईश्वर आपको दीर्घायु दे और सद्बुद्धि भी।

गौरतलब हैं की गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं। कमलनाथ की गढ़ में उनको घेरने की पूरी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाडा आए हुए थे, जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल लगातार छिंदवाडा में सक्रिय हैं। शाह के दौरे से पहले बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद छिंदवाडा का दौरा कर चुके हैं।

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज