कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस - खबरीलाल.नेट
Shorts Videos WebStories search

कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा मनाया लोकतंत्र सम्मान दिवस

Editor

whatsapp

खबर मध्यप्रदेश के उमरिया जिला से है जहां तीन वर्ष पूर्व प्रदेश मे घटित अविश्वसनीय घटनाक्रम के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने पद से त्याग पत्र दिये जाने का दिन कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप मे मनाते हुए तिरंगा झंडा यात्रा निकाली।

यह भी पढ़ें : स्कूटी की डिग्गी तोड़कर 05 लाख रूपये पार करने वाले 30 हजार के ईनामी आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 मे 15 वर्षों बाद मध्यप्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी, परंतु भाजपा ने खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिरा कर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का घोर अपमान किया था.

यह भी पढ़ें : अयोध्यावासी जगद्गुरु रामदिनेशचार्य चैत्र नवरात्रि में रघुवीर मंदिर में करेंगे श्रीरामकथा

इसके विपरीत कमलनाथ ने जोड़-तोड़, सौदेबाजी तथा अनैतिक दलबदल जैसे कृत्यों से खुद को दूर रख कर भारतीय लोकतंत्र और डॉ.भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का सम्मान  करते हुए कमलनाथ  ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग कर दिया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई  और 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया.

यह भी पढ़ें : Katni News : छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

इस दिन को कांग्रेस लोकतंत्र का सम्मान दिवस मनाया और संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए गांधी चौक  पहुँची जहां संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

Artical by आदित्य

follow me on facebook 

Featured News उमरिया उमरिया मध्य प्रदेश
Editor

मेरा नाम संजय विश्वकर्मा है,वैसे मेरा ख्याल है ‘खबर वह है, जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी सब केवल विज्ञापन है’ बतौर पत्रकार मेरा काम है, कि यथासंभव स्पष्ट रूप से ख़बरों की सच्चाई से आपको रूबरू करवा सकूँ। सच बोलता हूँ और विभिन्न परिस्थितियों में सही और सटीक काम करने का प्रयास भी करता हूँ। आप 09425184353 पर संपर्क करके मुझे खबर से अवगत करवा सकते हैं। आपका नाम और पहचान सार्वजानिक नही करूँगा।
error: RNVLive Content is protected !!