Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित हुई शिवांजली तिवारी मिली अंतरराष्ट्रीय युवा आर्थिक संघ की आजीवन सदस्यता

Author Picture
Editor
Apr 11, 2023 7:28 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

शोधार्थी छात्रा ने युवा वैज्ञानिक अवार्ड हासिल कर समूचे जिले को गौरवान्वित किया है बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उन्नति इंटरनेशनल अवार्ड कार्यक्रम में उमरिया की शोधार्थी छात्रा शिवांजलि तिवारी को युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

विदित हो कि उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट शोध कार्य पर उन्हें यह सम्मान मिला है।शासकीय होम साइंस कॉलेज जबलपुर के प्राणीशास्त्र विभाग में शिक्षण सेवाएं दे रहे सर्वाधिक अवार्ड प्राप्त करने के विश्व रिकॉर्ड का ख़िताब प्राप्त ब्योहारी निवासी डॉ. अर्जुन शुक्ला व उनके निर्देशन पर शिक्षण-शोध कर रही उमरिया की शिवांजली तिवारी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन उज्जैन में सम्मानित किया गया l

रेडिएंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मध्य प्रदेश प्रबंधन संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय युवा आर्थिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में एमपी.आई.एस.एस.आर उज्जैन में आयोजित 02 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षा एवं शोध पर किये गये कार्य पर डॉ. अर्जुन को विज्ञान गौरव अवार्ड एवं शिवांजली तिवारी को युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित किया l

इस सम्मेलन में डॉ. अर्जुन व शिवांजली के 02 शोध पत्र भी प्रकाशित हुए एवं उन्हें अंतर्राष्ट्रीय युवा आर्थिक संघ की आजीवन सदस्यता भी प्रदान की गई l

सम्मान की इस बेला में मुख्य अतिथि उज्जैन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के.पाण्डेय, प्रो. डी.के शर्मा पूर्व कुलपति, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय महू, प्रो. रूबेन गार्सिया लीमा-पेरू, प्रो. डॉ. सिहाम अल-काफ़ी न्यूज़ीलैंड, प्रो. रवींद्र ब्रह्मे, महासचिव भारतीय आर्थिक संगठन छत्तीसगढ़, प्रो. डी. विश्वकर्मा, सचिव एस.एस.एम.डब्ल्यू.ए एवं देश विदेश के लगभग 150 से ज्यादा शिक्षाविद उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 

Artical by आदित्य

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज