Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

माँ बेटे की एक दूसरे बंधी हुई मिली नदी में तैरती हुई लाश हत्या या आत्महत्या जांच जारी

Author Picture
Editor
Apr 17, 2023 1:19 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

माँ की ममता का कोई मोल नही होता है,एक ऐसी तस्वीर मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से आई हैं जिसे जिसने भी देखा उसकी आखे बरबस ही नम हो गईं,आपको बता दें कि डिंडोरी कोतवाली थाना क्षेत्र के  हंस नगर के नजदीक नर्मदा नदी में दुपट्टा से बंधी माँ और बेटी की दुहरी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।मृतिका की पहचान सेंट्रल स्कूल में शिक्षक हरिप्रकाश की पत्नी किरण के रूप में हुई है। बच्ची की उम्र लगभग 3 साल की बतलाई गई है। यह परिवार नर्मदा गंज में निवासरत हैं ।

जानकारी के मुताबिक किरण अपनी बेटी के साथ रविवार की दोपहर 2 बजे घर से निकली थी।जिसके बाद दोनो की लाश शाम करीब 5 बजे नर्मदा में तैरती हुई मिली हैं। पुलिस ने पंचनामा उपरांत शवों को PM हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतिका के पति हरिप्रकाश ने रविवार दोपहर ही पत्नी और बेटी की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद मां बेटी की तलाश जारी थी, इसी दौरान शाम 5 बजे हँस नगर की तरफ नर्मदा से दोनो की लाश बरामद की गई है।

फिलहाल किन परिस्थियों में महिला ने यह हृदयविदारक आत्मघाती कदम अपने बेटे के साथ उठाया है,क्या कोई पारिवारिक कलह थी या किसी ने दोनों माँ बेटे को मौत के घाट उतार दिया है या अन्य कोई कारण इन तमाम पहलुओं में पुलिस जांच कर रही है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज