Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पंजीयक कार्यालय का बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते हुआ रंगेहाथ गिरफ्तार

Author Picture
Editor
Apr 17, 2023 2:47 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बताया जाता है कि प्रार्थी इंद्र कुमार साहू द्वारा सर्विस प्रोवाइडर लाइसेंस के लिए आवेदन दिया गया था जिसको प्रदान करने के लिए 25000 की रिश्वत मांगी जा रही थी लेकिन बाद में मामला 10000 में तय हो गया प्रार्थी द्वारा लोकायुक्त में शिकायत किए जाने के बाद आज आरोपी देवी प्रसाद ग्यासवंशी को ₹10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।

पंजीयक कार्यालय का बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते हुआ रंगेहाथ गिरफ्तार
Source : Social Media

शिकायतकर्त्ता इंद्र कुमार साहू ने बताया की मैंने सर्विस प्रोवाइडर का लायसेंस लिया हुआ है पिछले दो माह पहले मैंने लायसेंस रिन्यू के लिए 6 मार्च 2023 को आवेदन किया था.इस एवज में मेरी सर से कई बार बात हुई,लेकिन मेरा लायसेंस रिन्यू नही किया गया. देवी प्रसाद ग्यासवंशी साब ने मेरे से 25000 रुपए की बात की है,लेकिन 10000 लेने के लिए राजी हो गए.

वही स्वप्निल दास डीएसपी लोकायुक्त ने बताया कि दिनांक 11 अप्रैल को छिंदवाड़ा निवासी इंद्र कुमार साहू ने कार्यालय आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई की वह सर्विस प्रोवाइडर का काम करता है और पंजीयक कार्यालय छिंदवाडा में लायसेंस रिन्यू का समय होता है उसमे हमें लायसेंस  रिन्यू कराना पड़ता है,इसके लिए मैंने आवेदन किया था. काफी समय गुजर जाने के बाद भी लायसेंस रिन्यू का काम जब नही हो पाया,इस मामले में जब पंजीयक कार्यालय में पदस्थ देवी प्रसाद ग्यासवंशी से जब शिकायतकर्ता की मुलाक़ात हुई तो जो की पंजीयक कार्यालय में बाबू है,उक्त बाबू ने लायसेंस रिन्यू करने के एवज में 25000 रुपए की मांग की गई.शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिए गए और विधिवत शक्ष्य के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई,मोल भाव करने पर 10000 रुपए लेने के लिए देवी प्रसाद ग्यासवंशी राजी हो गए,जिन्हें आज दिनांक 17 अप्रैल 2023 को रंगेहाथ पकड़ा गया है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज