Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

रेलवे ट्रैक में आया बाघ गुड्स ट्रेन के लोको पायलट ने लगाया ब्रेक बनाया टाईगर का वीडियो

Author Picture
Sub Editor
Jan 12, 2025 10:10 PM IST

[inb_subtitle]

रेलवे ट्रैक में आया बाघ गुड्स ट्रेन के लोको पायलट ने लगाया ब्रेक बनाया टाईगर का वीडियो

—Advertisement—

उमरिया जिले का बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में सबसे अधिक बाघों के लिए जाना जाता है। बांधवगढ टाइगर रिजर्व से लगे हुए उमरिया जिले के सामान्य वन मंडल के क्षेत्र घुनघुटी वन परिक्षेत्र में आए दिन रेलवे ट्रैक के आसपास वन्य जीवों की मूवमेंट बनी रहता है।

अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व एक लेपर्ड कोहरे के कारण गुड्स ट्रेन से टकरा गया था जिससे उसकी पूछ भी कट गई थी। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद में मुकुंदपुर टाइगर सफारी भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें : मोहम्मदपुर मछनाई का नाम जब बदल कर हुआ मोहनपुर सीएम ने मंच से ली चुटकी देखिए विडिओ

रेलवे ट्रैक में आया बाघ गुड्स ट्रेन के लोको पायलट ने लगाया ब्रेक बनाया टाईगर का वीडियो

देखिए वीडियो 

लेकिन आज इससे भी बड़ी घटना मोर्चा फाटक के पास घटना होने से बच गई। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मोर्चा फाटक के आसपास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के साथ में यह भी लिखा जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के पास टाइगर को देख करके गुड्स ट्रेन के लोको पायलट के द्वारा ब्रेक लगा करके गुड्स ट्रेन को रोका गया है। उक्त वीडियो में वॉइस ओवर के माध्यम से सुना जा सकता है कि इसमें पोल क्रमांक 924 बताया गया है। साथ ही वायरल वीडियो में यह भी सुना जा सकता है की वीडियो बनाने वाले के द्वारा थर्ड लाइन क्रॉसिंग करते हुए टाइगर को बताया गया है।

हालांकि दावे किया जा रहा है कि यह वीडियो उक्त गुड्स ट्रेन के लोको पायलट के द्वारा ही बनाया गया है। इस मामले में अभी रेलवे विभाग के द्वारा पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह पढ़ें : IMD Alert : MP में बदलीं सिनोष्टिक मौसमी परिस्थितियां जारी हुआ बारिश का अलर्ट 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज