Shorts Videos WebStories search

बाघिन का हुआ रेस्क्यू 1 हप्ते में 4 कैटल्स किल करने वाली बाघिन को भेजा जाएगा इस टाईगर रिज़र्व

Content Writer

whatsapp

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर के आधा दर्जन गांवों में बीते एक सप्ताह से डेरा डाले हुए बाघिन का रेस्क्यू प्रबंधन के द्वारा कर लिया गया है।

बताया जा रहा की एक सप्ताह के अंदर बाघिन ने चार कैटल्स किल किए हैं। हालांकि इस दौरान बाघिन ने किसी भी ग्रामीण को क्षति नहीं पहुंचाई है। बताया जा रहा है कि बाघिन चिल्हारी ,गडरिया हार और चन्सुरा सहित लगभग आधा दर्जन में मूवमेंट बनाई हुई थी।

उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रकाश कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के माधव राष्ट्रीय उद्यान में एक बाघिन की जरूरत पहले से ही थी। पीसीसी का वाइल्डलाइफ के द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार बाघिन को अब माधव राष्ट्रीय उद्यान भेजा जाएगा।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

उमरिया
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।