Shorts Videos WebStories search

इण्डियन एयर फोर्स का चॉपर बांधवगढ़ से बाघिन को करेगा राजस्थान एयर लिफ्ट

Content Writer

इण्डियन एयर फोर्स का चॉपर बांधवगढ़ से बाघिन को करेगा राजस्थान एयर लिफ्ट
whatsapp

Tiger Airlifting : बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व से एयर लिफ्ट कर बाघिन को राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व पहुचाया जाएगा।उक्त मामले को लेकर आज 2 फरवरी की दोपहर इण्डियन एयर फोर्स के चॉपर और बांधवगढ़ प्रबंधन ने गुरूवाही हेलीपैड में मॉक ड्रिल किया है।

क्यों किया जा रहा है एयरलिफ्ट

दरअसल राजस्थान में तीसरे टाईगर रिज़र्व के रूप में अप्रैल 2013 में मुकुंदरा हिल्स टाइगर अस्त्तिव में आया है।वर्तमान में यहाँ बाघों की संख्या अभी वर्तमान में 6 के आसपास है। क्योंकि अभी तक बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व से जिस भी टाइगर को अन्य टाइगर रिजर्व शिफ्ट किया गया है उसे सड़क मार्ग से शिफ्ट किया गया है लेकिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के बीच की दूरी काफी अधिक है इसलिए कम समय में बाघिन को शिफ्ट करने के लिए एयरलिफ्ट का उपयोग किया जाएगा।

किस बाघिन को किया जाएगा एयर लिस्ट

बांधवगढ़ प्रबंधन के द्वारा किस बाघिन को एयरलिफ्ट किया जाएगा इसका चयन अभी नहीं हुआ है प्रबंधन ने बताया है कि अभी बाघिन का चयन किया जा रहा है तत्पश्चात उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा उसके पश्चात एयरलिफ्ट को अंजाम दिया जाएगा हालांकि एयर लिफ्ट के मामले में बांधवगढ़ प्रबंधन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

बांधवगढ़ से ही क्यों

दरअसल बांधवगढ़ मध्य प्रदेश का एक ऐसा टाइगर रिजर्व है जहां मध्य प्रदेश में सबसे अधिक बाघ हैं। वर्तमान में बांधवगढ़ में 200 के आसपास बाघों की संख्या है। इस एअरलिफ्टिंग को मानव बाघ द्वंद्व को रोकने के रूप में भी वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट देख रहे हैं।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

बांधवगढ़
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।