Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

इंजीनियर को निजी अस्पताल के मैनेजर ने बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा

Author Picture
Sub Editor
Sep 22, 2024 2:10 PM IST

[inb_subtitle]

इंजीनियर को निजी अस्पताल के मैनेजर ने बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा
— इंजीनियर को निजी अस्पताल के मैनेजर ने बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा

—Advertisement—

बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित निजी चिकित्सालय में मशीन सुधारने आए इंजीनियर को अस्पताल संचालक के कहने पर अस्पताल के मैनेजर द्वारा एक कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

मामले की सूचना मिलने पर मौके पर फूची पुलिस टीम ने बंधक इंजीनियर को छुड़वाया है वही इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल के संचालक और मैनेजर के खिलाफ शाहपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

घटना को लेकर मिलीं जानकारी के अनुसार शाहपुर के लाइफ केयर अस्पताल में स्थित बायोकेमेस्ट्री मशीन सुधारने के लिए भोपाल से धनराज परमार को कंपनी के द्वारा भेजा गया था लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल शाहपुर पहुंचकर इंजिनियर धनराज ने फोन काल पर अस्पताल संचालक से मशीन सुधरवाने को अनुमति लेकर अस्पताल के मैनेजर द्वारा बताए गए कमरे में पहुंचकर मशीन का सुधार कार्य किया कार्य पूर्ण होने के बाद जब वह जाने लगा तो मेनेजर ने अस्पताल संचालक डॉक्टर रवि कदम से वीडियो काल पर बात की जिसने संचालक ने इंजिनियर को कमरे में बंद कर मारपीट करने के लिए कहा जिसके बाद मेनेजर ने इंजिनियर के साथ बेरहमी से मारपीट की है।

फिलहाल इंजिनियर की शिकायत पर शाहपुर थाना पुलिस ने अस्पताल के संचालक डा रवि कदम और मैनेजर शैलेंद्र के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।और मामले की जांच की जा रही है।घटना शनिवार की बताई जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज