Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

देर रात चोरों का धावा ले उड़े DVR बीते साल हुई थी इसी घर मे 40 लाख की चोरी

Author Picture
Editor
Mar 9, 2026 9:43 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria Crime : उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानान्तर्गत वार्ड नम्बर 07 में 8 और 9 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया।सूने घर का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर ले उड़े।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

बीते वर्ष हुई थी 40 लाख की चोरी

मामले में अपडेट यह है कि पीड़ित वीरेश मिश्रा ने बताया कि 7 अप्रैल 2024 को उनके इसी घर में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने 40 से 50 लाख की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।मामले में अभी तक खुलासा नही होने से कही न कहीं चोरो के हौसले बुलन्द है।

डर के साए में छोड़ा घर

पीड़ित वीरेश मिश्रा ने बताया कि बीते 2 वर्ष हुई चोरी के बाद डर के साए में उन्होंने घर को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि चोरो का अभी तो कोई पता नही चला है। इस कारण इन्होंने घर छोड़ रखा है।

चोरी की दोबारा वारदात क्यों

हालांकि इस मामले मे कयास लगाए जा रहे है कि क्या उन्ही चोरो के द्वारा इस घटना की वारदात को अंजाम दिया गया है,क्या चोरो के हौसले इसलिए बुलन्द है कि पुरानी चोरी का खुलासा अभी तक नही हुआ?

बीते वर्ष हुई थी आधा दर्जन चोरी

नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में बीते वर्ष कई बड़ी चोरियों की वारदात हुई थी।नौरोजाबाद सहित विंध्या कॉलोनी में बड़ी-बड़ी चोरियों की वारदात घटित हुई थी। उक्त सभी मामलों में बड़ी अपडेट यह है कि उक्त मामलो में एक भी चोरी का खुलासा नही हुआ था। इस वर्ष गर्मियों का सीजन शुरू होते ही चोरी की यह वारदात उमरिया पुलिस के लिए एक बड़ा अलर्ट है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज