Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बर्थडे पार्टी बन गई डेथ पार्टी कार की डिग्गी में शव रख रातभर शहर घूमते रहे हत्यारे

Author Picture
खबरीलाल Desk
Nov 9, 2026 11:38 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

दोस्त कब दुश्मन बन जाए और मामूली विवाद हत्याकांड का कारण बन जाए। शारदीय नवरात्र के दौरान हुए छुटपुट विवाद के कारण एक सनसनी खेज वारदात घटित हो गई। रतलाम शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने भले ही कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। मगर दीपावली के त्यौहार पर पूरे जिले में पुलिस की गश्त और सघन चेकिंग की पोल खुल गई आरोपी रात 2 बजे हत्या कर लाश को पूरी रात और आधे दिन तक कार की डिग्गी में रखकर शहर और जिले में घूमते रहे और जगह जगह पुलिस की गश्त को उसकी भनक तक नहीं लगी और शव को अगले दिन दोपहर 12 बजे ईंट भट्टे पर फेंककर चले गए इस हत्या का पुलिस ने दीपावली की दोपहर एक प्रेस कांफ्रेंस में खुलाशा किया जिसमें एक बालिग और तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि और भी लोगों के इस हत्या कांड में शामिल होने की बात सामने आ रही है हालांकि जिसकी हत्या हुई वो भी 2 हत्याओं का आरोपी है

5 नवंबर की रात जन्मदिन की पार्टी में हुए पुराने विवाद के बाद आरोपियों ने रितेश को शराब पिलाने के बहाने विरियाखेड़ी ईंट भट्टे पर ले जाकर चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को काले रंग की वेन्यू कार की डिग्गी में रखकर पूरी रात शहर में घुमाया और झामण के सुनसान इलाके में फेंक दिया। इस निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ वर्मा और तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। एसपी अमित कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि 6 नवंबर की शाम लगभग 05 बजे दीनदयाल नगर पुलिस को एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान रितेश, निवासी दीनदयाल नगर (पिता शंभू माईङ्कार) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

हालांकि पुलिस ने हत्या का कारण और आरोपियों को पकड़ लिया है पर सबसे बड़ा सवाल है कि कार की डिग्गी में शव रखकर घूमते रहे आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने सबूतों को मिटाने की एक खतरनाक साजिश रची। फरार आरोपी विपिन द्वारा लाई गई एक काले रंग की वेन्यू कार की डिग्गी में रितेश के शव को छिपाकर रख दिया गया और आरोपी पूरी रात उस शव को शहर के अलग-अलग हिस्सों में घुमाते रहे। अंत में, साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को झामण क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में ले जाकर फेंक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इस पूरी खौफनाक वारदात के पीछे पिछले महीने हुआ एक पुराना विवाद मुख्य वजह था, जिसे लेकर पहले से ही मामला दर्ज हो चुका था।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज