Accodent News : चंदिया थाना अंतर्गत हाइवे पर अनियन्त्रित कैप्सूल ट्रक ने परिवार के पालनहार को ही मौत के घाट उतार दिया।खबर है कि सोमवार की सुबह कटनी से उमरिया की ओर आ रहा एमपी 18 जेडडी 1174 कैप्सूल वाहन अज्ञात कारणों से अनियन्त्रित हुआ और हाइवे के बगल में मौजूद नत्थू कुशवाहा की दुकान में घुस गया,इस दौरान बेटा संतोष कुशवाहा 38 वर्ष अनियन्त्रित हाइवा की चपेट में आ गया,जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई,वही पिता नत्थू कुशवाहा इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल है,जिसे घटना के बाद 108 की मदद से पहले चंदिया अस्पताल लाया गया,जहाँ प्राथमिक उपचार कर पिता को जिला अस्पताल रेफेर किया गया है।
आपको बता दे चंदिया हाइवे पर कुछ लोग कच्चा मकान बनाकर वाहनों की धुलाई आदि के लिए पानी की सप्लाई करते है,खबर है कि इसी कार्य को पीड़ित परिवार वर्षों से कर रहा था।सोमवार की सुबह इस दर्दनाक हादसे ने परिवार के पालनहार को मौत की नींद सुला दिया,वही हादसे में गम्भीर पिता भी ज़िंदगी-मौत से जूझ रहा है।हाइवे पर रेलमपेल दौड़ रहे वाहन बीते वर्षों में कई ज़िंदगियाँ तबाह कर रहे है,खास तौर से ओवरलोड वाहनों ने तो जैसे हाइवे पर धमाचौकड़ी ही मचा कर रखी है।धन्य है जिम्मेदार ……. जिन्हें इंसानी जिंदगी दिख ही नही रही है।

