Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

औरंगजेब के जमाने से जानिए चित्रकूट में क्यों लग रहा है गधा बाजार

Author Picture
खबरीलाल Desk
Nov 9, 2026 12:58 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे दीपावली के अवसर पर लगने वाला ऐतिहासिक गधा मेला इस बार भी भारी चहल-पहल और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुग़ल शासक औरंगजेब के शासनकाल से चली आ रही यह सदियों पुरानी परंपरा आज भी पूरी शिद्दत के साथ निभाई जा रही है। स्थानीय स्तर पर प्रचलित ऐतिहासिक कहानी के अनुसार, जब औरंगजेब की सेना चित्रकूट के मंदिरों पर हमले कर रही थी, तब सेना में शामिल घोड़े, गधे और खच्चर बीमार पड़ गए थे और कई पशुओं की मौत भी हो गई थी, जिसके बाद पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए यहां बाजार लगवाया गया था और तभी से यह परंपरा चली आ रही है।

देखिए वीडियो

" target="_blank" rel="noopener noreferrer">

इस दीपावली मेले में चित्रकूट के आसपास लगभग 250 किलोमीटर के क्षेत्र सहित देश के कई प्रांतों से बड़ी संख्या में व्यापारी और खरीदार घोड़े, गधे और खच्चर लेकर पहुंचते हैं। दीपावली के इस अवसर पर यहां करोड़ों रुपये का कारोबार होने की बात कही जाती है। इस बाजार की खासियत यह है कि यहाँ पशुओं की खरीद-बिक्री केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं से भी जोड़कर देखा जाता है, जहाँ दीपावली के अवसर पर गधों को धन पशु के रूप में मानने वाले व्यापारी इन्हें खरीदना शुभ मानते हैं, इस बार मेले में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र एक काला गधा रहा, जिसका नामकरण प्रसिद्ध फिल्मी सितारा चंकी पांडेय के नाम पर किया गया था, इस चंकी पांडेय नाम के काले गधे को देखने और खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और अंतत यह 72 हजार रुपये की भारी-भरकम कीमत में बिका। मेले में अलग-अलग नस्लों और खूबियों वाले गधे तथा खच्चर देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी पहुंचते हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी स्थानीय प्रशासन द्वारा मेले के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा, पानी और व्यापारियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आधुनिक दौर में भी अपनी सदियों पुरानी पहचान कायम रखने वाला यह मेला चित्रकूट की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पशु व्यापार का एक अनूठा उदाहरण है, हलाकि मेले के आयोजक ने कहा कि वक्त के साथ अब यह मेला कमजोर पड़ता जा रहा है क्योकि नई पीढ़ी लगातार इस आयोजन से दूर होती जा रही है, जो चिंताजनक है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज