Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बरही हादसा अपडेट :6 लोगों की मौत के मामले में होगी मजिस्ट्रियल जाँच पढ़िए कैसे हुआ हादसा ?

Author Picture
खबरीलाल Desk
Nov 9, 2026 7:52 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

  • कलेक्टर ने बरही अग्नि हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के लिए किया समिति गठित
  • बरही अग्नि हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, कलेक्टर ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित किया समिति
  • जांच समिति करेगी घटना के कारणों और संभावित लापरवाही की जांच
  • कलेक्टर आशीष तिवारी ने 30 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

कटनी । बरही नगर के मुख्य बाजार में अग्रवाल परिवार के आवासीय भवन सह क्रॉकरी दुकान में हुए भीषण अग्निकांड और एक ही परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मृत्यु की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री आशीष तिवारी ने घटना के वास्तविक कारणों, परिस्थितियों और संभावित लापरवाही का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्र की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है।कलेक्टर श्री तिवारी ने जांच समिति को 30 दिवस के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ श्री विजय धारेवे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कैमोर श्री मनीष परते और सहायक यंत्री विद्युत सुरक्षा कटनी श्रीमती ज्योति यादव को सदस्य बनाया गया है।

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

 

आग लगने के कारणों से लेकर बचाव कार्यों तक की होगी जांच

जांच समिति बरही निवासी श्री पूरनलाल पिता श्री भगवत प्रसाद के आवासीय भवन एवं उसमें संचालित क्रॉकरी दुकान में लगी आग की घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत पड़ताल करेगी। समिति यह पता लगाएगी कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इसके वास्तविक कारण क्या थे। इसके साथ ही घटना के दौरान पुलिस, राजस्व और अग्निशमन विभाग द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। जांच में भवन और दुकान के संचालन से संबंधित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति का परीक्षण भी किया जाएगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि घटना में किसी स्तर पर लापरवाही, चूक अथवा किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और साक्ष्यों का होगा परीक्षण

समिति संबंधित व्यक्तियों, प्रत्यक्षदर्शियों और प्रभावित पक्षों के बयान दर्ज करेगी। आवश्यक दस्तावेजों, विभागीय अभिलेखों और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कर घटना के कारणों एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा।

इसके अलावा भविष्य में इस तरह की हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी जांच रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जांच समिति को 30 दिवस के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं

क्या अखंड ज्योति से लगी आग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुकान में अखण्ड ज्योति जल रही थी।देर रात शटर डाउन होने के बाद संभवतः आग किसी प्लास्टिक मटेरियल में लगने के बाद विकराल रूप धारण कर ली होगी।हालांकि ये सब कयास हैं।असल जानकारी तभी सामने आएगी जब जाँच पूरी होगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज