Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शिवाय अपहरण कांड मामले में 6वाँ आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Correspondent
Feb 24, 2025 6:41 PM IST

[inb_subtitle]

शिवाय अपहरण कांड मामले में 6वाँ आरोपी गिरफ्तार
— शिवाय अपहरण कांड मामले में 6वाँ आरोपी गिरफ्तार

—Advertisement—

ग्वालियर में शिवाय अपहरण कांड मामले में पुलिस ने पांच आरोपी पकड़े जाने के बाद अब छटवे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस अपहरण कांड में पुलिस ने 7 लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें 6 पकड़े जा चुके हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मुरैना और ग्वालियर, दोनों ही अपहरण कांड में शामिल था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपों से पूछताछ पर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी में 13 फरवरी को हुए शिवाय अपहरण कांड मामले में पुलिस ने 7 लोंगो को आरोपी बनाया था जिसके 2 आरोपी बंटी और राहुल को मुरैना पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ लिया था। जिसके बाद ग्वालियर पुलिस ने भी वारदात के मास्टरमाइंड भूरा और मोनू को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले मुख्य आरोपी भोला गुर्जर को ग्वालियर पुलिस ने तिघरा इलाके में शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान पकड़ लिया गया। इस मामले में अब तक 5 आरोपी पकड़े जा चुके थे तभी पुलिस को सूचना मिली थी कि छटवा आरोपी धम्मू उर्फ धर्मवीर मुरार इलाके में देखा गया है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर धम्मू को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक धम्मू मुरैना में हुए अपहरण कांड में भी शामिल था और शिवाय अपहरण कांड इसकी भूमिका शिवाय को अपने घर पर रखना था उसे खाना खिलाना था उसकी देखभाल करना था जिसके बदले फिरौती के एक करोड रुपए की रकम मिलने के बाद धम्मू 10 लाख रुपए मिलते। अभी भी एक आरोपी राहुल कंसाना अभी फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार जुटी हुई है।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज