Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

तहसीलदार को कमिश्नर ने किया निलंबित जानिए कारण

Author Picture
Sub Editor
Sep 28, 2025 5:36 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

तहसीलदार ने खोया आपा, किसान की कालर पकड़कर की गाली-गलौज, गनिगवां गांव का मामला, वीडियो वायरल, संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित

मऊगंज जिले मे जांच के लिए पहुंचे तहसीलदार अचानक अपना आपा खो बैठे। उन्होंने पीड़ित को कालर पकड़कर उसे
झकझोर दिया और गाली-गलौज की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब हड़कंप मचा है। पूरा मामला देवतालाब ग्राम पंचायत के गनिगवां गांव का बताया जा रहा है। पूरे मामले की वीडियो वायरल होने के बाद संभागीय आयुक्त बी.एस जामोद ने कलेक्टर से प्रतिवेदन लेकर तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बता दे गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद था। तहसीलदार बीके पटेल जांच करने गए थे। इस दौरान वे किसान से विवाद कर बैठे। उन्होंने अचानक अपना आपा खो दिया और एक किसान की कालर पकड़कर उसे गालियां देते हुए झकझोर दिया। घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ, जिसे देख लोग हैरान रह गए। तहसीलदार के इस कृत्य से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला,। पीड़ित किसान सुशमेश पाण्डेय व कौशलेश प्रजापति ने बताया कि तहसीलदार द्वारा अकारण हाथापाई की गई है, जबकि मौके जबकि मौके पर किसी तरह की गंभीर स्थिति निर्मित नहीं थी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज