Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : हीरो की स्प्लेंडर थी इन चोरो की पहली पसंद 3 हुए गिरफ्तार

Author Picture
Sub Editor
Jan 25, 2026 8:58 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ एक व्यवसाय ही अपने व्यवसाय में डिमांड और सप्लाई को देखते हुए व्यवसाय करता है तो शायद आपको अब अपडेट होना पड़ेगा क्योंकि आजकल चोर भी उन्ही सामान को चोरी कर रहे हैं जिनकी डिमांड मार्केट में खूब बनी हुई है। मध्य प्रदेश के डबरा में ऐसे चोर पकड़े गए हैं जो सिर्फ हीरो की स्प्लेंडर बाइक को ही चोरी करते थे।

एक महीने की मेहनत के बाद डबरा सिटी पुलिस को बाइक चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई, पुलिस लगातार इन बाइक चोरों की तलाश में थी और एक के बाद एक CCTV फुटेज देखने के बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया तीनों ही बाइक चोरों से 07 चोरी की मोटरसाकिले भी बरामद की है ये मोटरसाइकिले डबरा सिटी थाना क्षेत्र के साथ ही ग्वालियर के झांसी रोड ओर आरोन थाने से चुराई गई थी जिनमें अपराध दर्ज हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि पहले पुलिस ने एक चोर को पकड़ा और फिर अन्य दो चोर भी पुलिस की गिरफ्तार में आ गए जिनसे 7 मोटरसाइकले चोरी की बरामद हुई पकड़े गए चोरों के नाम रामू सविता जिला मुरैना, सौरभ गुर्जर जिला मुरैना,अनिल शर्मा है।

बड़ी बात ये हे कि चोरी की गई सर्वाधिक मोटरसाइकिल हीरो कंपनी की स्प्लेंडर है वही आपको बता दे कि इससे एक दिन पहले भितरवार थाना पुलिस ने भी पांच चोरी की मोटरसाइकिल और एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब इस कार्यवाही के बाद जिले भर में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।

वही इस पूरी कार्रवाई को करने में थाना प्रभारी संजय शर्मा और आर्यन शर्मा,राजकुमार जाटव, शैलेंद्र दीक्षित सहित पुलिस कर्मियों की मुख्य भूमिका रही।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज