Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

CM Shivraj Security Tight : यूपी में अतीक अशरफ की हत्या के बाद शिवराज सिंह चौहान की बढाई गई सुरक्षा दौरों के दौरान 3 लेयर होगी सिक्युरिटी

Author Picture
Editor
Apr 16, 2023 4:55 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा दस्ता, पुलिस, सीएम की सुरक्षा टीम सतर्क और चुस्त हो गई है. मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान तीन लेयर की सुरक्षा रहेगी।

सीएम शिवराज से मिलने वाले हर शख्स की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी. आसपास जाने वाले लोगों की तलाशी ली जाएगी। पुलिस कार्डधारकों के कार्डों का सत्यापन करेगी। सत्यापन या पहचान के बिना प्रवेश नहीं कर सकते।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस हिरासत में चल रहे माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात केल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों को मेडिकल जांच के लिए केल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था।

तब से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू है। इसी के साथ प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है. प्रयागराज छावनी में तब्दील हो गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने की तैयारी कर ली गई है। प्रयागराज पर सुबह से ही ड्रोन से नजर रखी जा रही है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज