Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Weather Alert : खरगोन रहा सबसे गर्म शहर एमपी के इन 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी पड़ सकती हैं बारिश की बौछारे

Author Picture
Editor
May 16, 2023 12:33 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

हप्ते भर बाद नवतपा का समय आ रहा है गर्मी भी प्रचंड रूप धारण करते जा रही थी लेकिन अरब सागर से आ रही नम हवाओं से गर्मी के तेवर नरम पड़ गए हैं। अरब सागर से हवाओं के साथ लगातार आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में फिर बादल छाने लगे हैं। साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक की स्थिति बनने लगी है। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल बने रहेंगे। विशेषकर ग्वालियर संभाग के जिलों में एवं मुरैना, भिण्ड, अनूपपुर डिंडोरी जबलपुर, शहडोल, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक बने रहने की संभावना है। बादल बने रहने और गरज-चमक की स्थिति बनने से सोमवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

पिछले 24 घन्टों के दौरान प्रदेश के जबलपुर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कही कही वर्षा दर्ज की गई। शेष प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन एवं सागर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक एवं शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.8°C खरगौन में दर्ज किया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार इस समय अफगानिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। ट्रफ के रूप में सक्रिय यह वेदर सिस्टम फिलहाल कमजोर स्थिति में है। मौसम वैज्ञानिक रजनीश यादव की माने तो इस समय अरब सागर में चक्रवात बना हुआ है. हवा की दिशा भी पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम रही है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ Yellow Alert !

मौसम विभाग की माने तो गरज चमक के साथ अल्पकालिक तेज हवाएं  30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब सेअनूपपुर, जबलपुर, शहडोल, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट जिलों में चल सकती है.

यह भी पढ़ें : Nautapa 2023: इस साल इस दिन से शुरू होगा नौतपा जाने इसका ज्योतिषीय और वैज्ञानिक कारण

Article By Aditya
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज