Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

डकैती डालने की योजना बनाते समय धराए थे बदमाश पूछताछ के बाद उगल दिया 34 मोटर साइकिल का राज

Author Picture
Editor
May 16, 2023 11:23 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि 15 मई की रात आरोपी डकैती डालने की योजना बनाने की सूचना मुखबिर से मिली थी. मुख्य आरोपी अतुल बिसेन है जो अपने अन्य 3 साथियों के साथ पेट्रोल पंप में डकैती डालने की योजना बनाते हुए 15 मई की रात मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए थे. जिनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, धारदार चाकू व राड तथा चार मोटरसाइकिल जप्त की गई थी.

मोटरसाइकिल लेकर की गई विवेचना में आरोपियों के पास कोई दस्तावेज नहीं पाया गया और यह सभी चोरी की पाई गई. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों के पास से 34 मोटरसाइकिल बरामद की गई है. जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए हैं. इस मामले में एक मुख्य आरोपी राजू मेश्राम महाराष्ट्र का है जो फरार है  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने मोटरसाइकिल महाराष्ट्र के नागपुर व उसके आसपास क्षेत्र से चोरी की थी और उसके पश्चात बालाघाट लाकर नंबर प्लेट बदलकर यहां पर खपाने का काम कर रहे थे जिसके चलते पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल खरीदने वाले को भी आरोपी बनाया है. पकड़ में आए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिनसे और मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा होने की संभावना है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज