Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

CCTV Vedio : 12 साल की बच्ची से रेप खून से सनी लड़की ढाई घंटे अर्धनग्न भागती रही शहर में

Author Picture
Content Writer
Sep 27, 2023 12:44 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं। ज्यादा खून बह जाने पर बच्ची को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां पुलिस ने उसे खून दिया। बच्ची अब खतरे से बाहर है। उसने मां के साथ भी गलत होना बताया, लेकिन उसकी मां कहां है और वह उज्जैन तक कैसे आई? इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है।

उज्जैन में महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के करीब बच्ची सोमवार शाम घायल हालत में मिली थी। कपड़े खून से सने थे। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों से पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है।

खून से सनी बच्ची सांवराखेड़ी सिंहस्थ बाइपास मार्ग की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक अर्धनग्न हालत में घूमती रही। इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। वह पूरे आठ किलोमीटर चलती चली गई। कुछ लोगों ने देखा भी, लेकिन शायद डर या किसी और सामाजिक वजह से न रोका और न ही पुलिस को बताया।

यह भी पढ़ें : Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, देखें ताजा रेट

उज्जैन SP सचिन शर्मा ने बताया कि बच्ची सम्भवतः प्रयागराज (UP) की रहने वाली है। जांच के लिए SIT गठित की है। बच्ची ठीक से ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है। घटना कहां हुई? जांच जारी है।

बच्ची पूरे ढाई घंटे तक भटकती रही। उसने मदद भी मांगी। कुछ लोगों ने देखा भी, लेकिन शायद डर या किसी और सामाजिक वजह से न रोका और न ही पुलिस को बताया।
CCTV फुटेज में कई जगह दिखाई दी, ऑटो ड्राइवर हिरासत में फुटेज में एक ऑटो रिक्शा हाटकेश्वर मार्ग पर दिखाई दिया है, जिसमें एक व्यक्ति भी पीड़िता के साथ दिखा है। फुटेज की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात को ऑटो वाले को खोज निकाला। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि बच्ची नीलगंगा थाना क्षेत्र में सिंहस्थ बाइपास के सांवराखेड़ी मार्ग, तिरूपति ड्रीम्स, हाटकेश्वर विहार कॉलोनी समेत चिंतामण ब्रिज मार्ग पर CCTV कैमरे में कई जगह दिखाई दी।

यह भी पढ़ें : झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन लगाते ही महिला की हुई मौत

तिरूपति ड्रीम्स में वृद्ध से बोली- मेरे पीछे कोई लगा है

CCTV फुटेज में बच्ची सोमवार सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर तिरूपति ड्रीम्स कॉलोनी में अध कपड़ों में पैदल हड़बड़ाहट में जाती दिखी है। इस दौरान सुबह कॉलोनी के एक वृद्ध ने उससे पूछा भी कि क्या हुआ है तो वह इतना ही बोली कि कुछ लोग मेरे पीछे लगे हैं। इसके बाद वह रुकी नहीं, वह तेजी से चलती गई। पुलिस संबंधित व्यक्ति तक भी पहुंची और बच्ची से हुई बातचीत के बारे में पता किया। इससे ये सामने आया कि वह दरिंदगी का शिकार होने के बाद जान बचाकर निकली और उसे समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाए और किससे मदद मांगे। बस पैदल इस कॉलोनी से उस कॉलोनी चली जा रही थी।

यह भी पढ़ें : स्कूली बस के सामने आ गया बाइक चालक बस हुई हादसे का शिकार

महिला एक्सपर्ट की मदद से बच्ची की बोली समझी

SP शर्मा ने उत्तरप्रदेश निवासी महिला एक्सपर्ट की मदद से बच्ची की बोली समझी। इससे ये पता चल पाया कि वह उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के एक गांव की हो सकती है। जो बोली वह बोल रही है, वहां एक समुदाय के द्वारा बोली जाती है। मध्यप्रदेश पुलिस उत्तरप्रदेश पुलिस से भी संपर्क कर परिवार का पता करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस टीम पुराने 72 घंटे के CCTV फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान बाइपास मार्ग से निकले भारी वाहनों की भी डिटेल निकलवाई जा रही है। इसमें हाटकेश्वर मार्ग के फुटेज में कुछ सुराग लगे हैं। लोगों के मूवमेंट पर भी काम हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीमें भी इसमें लगी हुई हैं। हर स्तर पर काम हो रहा है।

एक व्यक्ति का चावल नाम बोला

उज्जैन SP सचिन शर्मा ने बताया कि संभवत: बाइपास एरिया में बच्ची हैवानियत की शिकार हुई है। वह एक व्यक्ति का चावल नाम भी बोल रही है। उसके अंदरूनी जगह पर गंभीर चोटें हैं, लेकिन समय रहते उसे तत्काल इंदौर भिजवाया, जहां ऑपरेशन के बाद वह खतरे से बाहर है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज