Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

10वीं और 12वीं की दो छात्राओं ने किया जहर का सेवन

Author Picture
Content Writer
May 25, 2023 7:19 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

ख़बरीलाल : आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसोदा में कक्षा 10 वीं की छात्रा ने फेल हो जाने पर जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करली, वहीं कक्षा बारहवीं फेल हो जाने पर 17 वर्षीय युवती ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसे परिजन गंभीर अवस्था में आगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

युवती उज्जैन जिले की माकड़ोन तहसील के ग्राम झुमकी निवासी है और माकडोन के शासकीय स्कूल में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है। युवती के मामा राधेश्याम मालवीय ने बताया कि गुरुवार को कक्षा बारहवीं का रिजल्ट घोषित हुआ है जिसमें बालिका ने मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखा जिसमें वह फेल हो गई। जिस पर उसके द्वारा सल्फास की गोली का सेवन कर लिया उसके कारण उसे गंभीर अवस्था में आगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है । डॉक्टर रितेश चौहान एमडी मेडिसिन ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है और उसका उपचार किया जा रहा है।

 

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज