Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

घर बैठे SBI की ये 5 बैंकिंग सेवाओं का इन्हें मिलेगा लाभ

Author Picture
Content Writer
Oct 5, 2023 9:16 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

देश की नामीगिरामी बैंकिग सेक्टर में काम करने वाली भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए घर बैठे बैंकिंग सुविधाओं को उपलब्ध कराएं जाने के लिए एक बढ़ा कदम उठाया है. इसके तहत बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए छोटे  उपकरण पेश किए हैं जिनके जरिए विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य वित्तीय समावेशन को मजबूत करना और आम आदमी को आवश्यक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है। यह पहल बैंक सेवाओं का लाभ उठाने में पहुंच और सुविधा बढ़ाने का हिस्सा है। यह कदम कियोस्क बैंकिंगको सीधे ग्राहकों के दरवाजे तक लाता है।

किसे फायदा होगा?

यह ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) एजेंटों को अधिक लचीलापन प्रदान करता है, जिससे उन्हें ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी, विशेष रूप से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने वाले, वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों तक।

क्या सुविधाएं मिलेंगी?

खारा ने कहा कि नई पहल के तहत शुरुआत में पांच कोर बैंकिंग सेवाएं – निकासी, जमा, धन हस्तांतरण, बैंक खाते में पैसे की ट्रैकिंग और लेनदेन खाते (मिनी स्टेटमेंट) उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएसपी पर बैंक के कुल लेनदेन में इन सेवाओं का हिस्सा 75 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि बैंक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत नामांकन, खाता खोलने और कार्ड-आधारित सेवाएं शुरू करने की भी योजना बना रहा है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज