Smart Kheti : इस विदेशी फल के बगीचे लगाकर एक हेक्टेयर में कमाएं 24 लाख तक,20 से भी ज्यादा पोषक तत्व से भरपूर यह सुपर फ्रूट बढाता हैं शरीर की रोग निरोधक क्षमता - खबरीलाल.नेट
खबरीलाल
Shorts Videos Web Stories search

Smart Kheti : इस विदेशी फल के बगीचे लगाकर एक हेक्टेयर में कमाएं 24 लाख तक,20 से भी ज्यादा पोषक तत्व से भरपूर यह सुपर फ्रूट बढाता हैं शरीर की रोग निरोधक क्षमता

Editor

whatsapp

अब देश में विदेशी सब्जियों और फलों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसान भी परंपरागत खेती छोड़कर स्मार्ट खेती कर नई फसल उगाकर ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। इनमें से कुछ फल ऐसे हैं जो भारत में नही होते हैं पर देश में इनकी लगातार मांग बढ़ते जा रही है, कीवी भी एक ऐसा फल है जो मूल रूप से एक चीनी फल है। इसे चाइनीज आंवला भी कहते हैं। लगातार बढती मांग के कारण भारत में कीवी का उत्पादन भी बढ़ने लगा है। कीवी की खेती सबसे ज्यादा नागालैंड में की जाती है। इसके लिए केंद्र सरकार प्रयासरत हैं की नागालैंड को कीवी राज्य का दर्जा दिलाया जाए.

हालांकि, पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में कीवी की बागवानी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड, केरल, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय जैसे राज्यों में किसान बड़े पैमाने पर कीवी की खेती करते हैं। लेकिन नागालैंड की तुलना में अभी ये राज्य भी काफी पीछे हैं। व्यापारियों का कहना है कि एक हेक्टेयर के बगीचे से 24 लाख की कमाई हो सकती है। वहीं एक हेक्टेयर सेब के बाग से सिर्फ 8.9 लाख ही कमा सकते हैं। जबकि सब्जी उत्पादन खासकर टमाटर सिर्फ 2 से 2.5 लाख ही कमा पाते हैं।

उच्च तापमान वाले क्षेत्रों में कीवी की खेती संभव नहीं है। जहां की जलवायु ज्यादातर ठंडी होती है, वहां इस फल की खेती की जाती है। जहां तापमान आमतौर पर 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता है। वहां कीवी की खेती की जा सकती है। देश के पहाड़ी और ठंडे मौसम वाले राज्यों में किसान इसकी खेती करते हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि कीवी जैसे विदेशी फलों के उत्पादन में नागालैंड और अन्य पूर्वोत्तर राज्य अच्छी भूमिका निभा रहे हैं. कीवी उत्पादन से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र का भी विस्तार हुआ है। राज्य की अर्थव्यवस्था ने भी रफ्तार पकड़ी है. उन्होंने कहा कि नागालैंड को ‘कीवी राज्य’ का दर्जा मिलना चाहिए। इस दिशा में केंद्र सरकार प्रयासरत हैं.

Khabarilal

इन पोषक तत्वों से भरपूर कीवी

कीवी में विटामिन सी, संतरे से 5 गुना ज्यादा होता है। इसके अंदर 20 से भी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। कीवी फ्रूट में विटामिंस और पोटेशियम, कॉपर, फाइबर भी बड़ी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसे सुपर फ्रूट भी कहा जाता है। करीब 70 ग्राम फ्रेश कीवी फ्रूट में विटामिन सी 50 फीसदी, विटामिन K एक फीसदी, कैल्शियम 10 फीसदी, फाइबर 8 फीसदी, विटामिन E 60 फीसदी, पोटैशियम 6 फीसदी पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट शरीर को रोगों से बचाने का काम करता है। यह शरीर में शरीर की रोग निरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

कीवी में संतरे से 5 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। इसमें 20 से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। कीवी फल में विटामिन और पोटैशियम, कॉपर, फाइबर भी बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इसे सुपर फ्रूट भी कहा जाता है। लगभग 70 ग्राम ताजे कीवी फल में विटामिन सी 50 प्रतिशत, विटामिन के एक प्रतिशत, कैल्शियम 10 प्रतिशत, फाइबर 8 प्रतिशत, विटामिन ई 60 प्रतिशत, पोटेशियम 6 प्रतिशत होता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करता है। यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

 

Editor

मेरा नाम संजय विश्वकर्मा है,वैसे मेरा ख्याल है ‘खबर वह है, जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी सब केवल विज्ञापन है’ बतौर पत्रकार मेरा काम है, कि यथासंभव स्पष्ट रूप से ख़बरों की सच्चाई से आपको रूबरू करवा सकूँ। सच बोलता हूँ और विभिन्न परिस्थितियों में सही और सटीक काम करने का प्रयास भी करता हूँ। आप 09425184353 पर संपर्क करके मुझे खबर से अवगत करवा सकते हैं। आपका नाम और पहचान सार्वजानिक नही करूँगा।
error: RNVLive Content is protected !!