Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर की बहू की हत्या करने के लगे आरोप

Author Picture
Content Writer
Sep 28, 2023 4:11 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।निवाड़ी जिले में ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर की बहू की हत्या करने के लगे आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल यह पूरा मामला सिमरा थाना क्षेत्र के बोडेरा गांव का है जहां गांव के कृपाराम कुशवाहा ने अपनी 28 वर्षीय बहू गायत्री कुशवाहा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, जहां घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है, वहीं मृतिका के भाई का कहना है कि 4 दिन पहले ही गायत्री कुशवाहा मायके से ससुराल आयी थी, जहां उसका ससुर कृपाराम कुशवाहा आये दिन पैसों की मांग करता था और पैसे देने से मना करने कृपाराम ने गायत्री कुशवाहा पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। वही इस मामले में घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे पुलिस एफएसएल प्रभारी का कहना है कि महिला की धारदार हथियार से हत्या हुई है, जिसके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।

विकास राय 

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज