Shorts Videos WebStories search

लोकायुक्त  कार्यवाही : नामांतरण के लिए आठ हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगे हाथ गिरिफ्तार

Content Writer

whatsapp

लोकायुक्त इंस्पेक्टर बसंत श्रीवास्तव उज्जैन ने बताया कि रतलाम जिले के आलोट के ग्राम आनन्दगढ निवासी किसान भारत सिंह चौहान को अपनी भूमि का नामांतरण करवाना था। इसके लिए उनसे तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। आलोट के पटवारी हल्का न.27 में पदस्थ महिला पटवारी प्रियंका सोनी ने नामांतरण के लिए भारत सिंह से आठ हजार रु. रिश्वत देने की मांग की। आवेदक ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को की थी।

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजना बनाई और भारत सिंह को विशेष रसायन लगे रिश्वत के नोट लेकर प्रियंका सोनी को देने भेजा। प्रियंका सोनी ने आवेदक भारत सिंह को आलोट के कारगिल चौराहे पर बुलाया था। लोकायुक्त पुलिस के ट्रैपकर्ता अधिकारी निरीक्षक डा. बसन्त श्रीवास्तव ने पूर्व योजनानुसार भारत सिंह को रिश्वत की रकम लेकर कारगिल चौराहे पर भेजा। जैसे ही भारत सिंह ने भ्रष्ट महिला पटवारी को रिश्वत की रकम सौंपी,लोकायुक्त पुलिस ने दल ने भ्रष्ट पटवारी को पकड लिया।

महिला पटवारी के हाथ विशेष रसायन से धुलवाए जाने पर उसके हाथ रंग गए। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट पटवारी प्रियंका सोनी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक बसन्त श्रीवास्तव के अलावा,विशाल रेश्मिया, इसरार,महेंद्र जाटवा, संजय पटेल, और 02 महिला आरक्षक शामिल थे।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News Lokayukt Karyawahi रतलाम लोकायुक्त कार्यवाही
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।